दीपक गाबा की हैट्रिक : मिला संगठन के प्रति समर्पण का ईनाम

0
102

दीपक गाबा की हैट्रिक : मिला संगठन के प्रति समर्पण का ईनाम

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले में दीपक गाबा एक बड़ा नाम है | पार्टी नें उन्हें लगातार तीसरी बार जिले की टीम में उपाध्यक्ष बनाया है | इससे पहले वे शाहदरा जिले में उपाध्यक्ष तथा मंत्री भी रह चुके हैं | सन्गठन की तरफ से उन्हें कई बार मंडल प्रभारी का दायित्व भी सौंपा जा चुका है | जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले दीपक गाबा के पिताजी स्व.मदनलाल गाबा विशवास नगर विधानसभा से विधायक रहे हैं |

उनकी संघ में जबर्दस्त पकड़ थी, आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था |  माना जा सकता है दीपक गाबा को राजनीती विरासत में मिली है | लेकिन
अपनी मेहनत तथा कर्तव्यनिष्ठा की बदौलत ही सन्घठन में उनकी पहचान है | उनके समर्पण को देखते हुए पार्टी उनकी सेवाएं लेना चाहती थी लिहाजा उन्हें लगातार तीसरी बार महामंत्री पद सौंपा गया | बातचीत में उन्होंने कहा वे पार्टी के  समर्पित सिपाही  है सन्गठन उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा वे उसका निर्वाह करेंगें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here