Home आमने सामने Deepak Gaba statement Delhi: मेडिकल हब बनने से मजबूत एवं बेहतर होगा,...

Deepak Gaba statement Delhi: मेडिकल हब बनने से मजबूत एवं बेहतर होगा, यमुनापार का स्वास्थ्य सिस्टम : दीपक गाबा

0
139

Deepak Gaba statement Delhi: मेडिकल हब बनने से मजबूत एवं बेहतर होगा, यमुनापार का स्वास्थ्य सिस्टम : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ट्रिपल इंजन की सरकार लगातार दिल्ली में जनहित के बड़े फैंसले ले रही है और उन फैंसलों से ना केवल राजधानी दिल्ली अपितु पूरे एनसीआर की जनता लाभान्वित होती हैं | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं दिल्ली की भाजपा सरकार स्वास्थ्य हो या शिक्षा अथवा परिवहन सभी क्षेत्रों में नये आयाम स्थापित करती जा रही है | दिल्ली के लोगो को अब ट्रिपल इंजन की सरकार की मौजूदगी का एहसास अच्छे से होने लगा है | दीपक गाबा कहते हैं दिल्ली सरकार ने पूर्वी दिल्ली के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों गुरु तेग बहादुर अस्पताल , दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को एकीकृत कर एम्स की तर्ज पर स्वायत्त संस्थान के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है |वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (इहबास) को भविष्य में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान-2 के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा | दीपक गाबा कहते हैं ऐसा होने से विभिन्न संस्थानों के एकीकरण से डॉक्टरों, विशेषज्ञों, चिकित्सा उपकरणों और आधारभूत संरचना का बेहतर उपयोग हो सकेगा और मरीजों को अधिक सुव्यवस्थित तथा उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी | और इस निर्णय से पूरी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के लोगो को भी लाभ मिलेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here