Deepak Gaba BJP: पश्चिम बंगाल में हुई एक नये युग की,शानदार शुरुआत : दीपक गाबा
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई को बड़ा बदलाव हो गया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं की मौजूदगी में बांग्ला भाषा में शपथ ली। उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई। शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया। शुभेंदु अधिकारी के साथ साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक नए युग की शुरुआत हो गई है, पश्चिम बंगाल में विकास के, प्रगति के, जनता की बेहतरी के सुशासन की शुरुआत हो गई है। दीपक गाबा ने आगे कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की जनता को बहुत बहुत बधाई देता हूं कि जिस उम्मीद से उन्होंने भाजपा को शानदार जीत दिलाई आज उसका परिणाम सामने आ गया है और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है, शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। दीपक गाबा ने कहा की मैं पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह अपनी इस नई जिम्मेदारी को बहुत ईमानदारी से और सफलतापूर्वक निभाएंगे। दीपक गाबा ने आगे कहा की भाजपा के शासन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और शुभेंदु अधिकारी के कुशल नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की उन्नति होगी और जनता की तरक्की होगी। दीपक गाबा ने कहा कि अब तक पश्चिम बंगाल की जनता के साथ जो अन्याय हुआ है, भाजपा उसे न्याय में बदलेगी। दीपक गाबा ने आगे कहा कि निश्चित ही पश्चिम बंगाल में भाजपा का शासन, पश्चिम बंगाल और वहां की जनता के लिए कल्याणकारी और सदा के लिए स्मरणीय रहेगा।



