सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

रामकिशोर शर्मा के स्नेह भोज में पहुंचे दीपक गाबा सहित भाजपा के अन्य नेता एवं अधिकारी

3 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

रामकिशोर शर्मा के स्नेह भोज में पहुंचे दीपक गाबा सहित भाजपा के अन्य नेता एवं अधिकारीरामकिशोर शर्मा के स्नेह भोज में पहुंचे दीपक गाबा सहित भाजपा के अन्य नेता एवं अधिकारी

Advertisement

रामकिशोर शर्मा के स्नेह भोज में पहुंचे दीपक गाबा सहित भाजपा के अन्य नेता एवं अधिकारी

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : शाहदरा साउथ ज़ोन के चेयरमैन रामकिशोर शर्मा द्वारा आज पूर्वी दिल्ली नगर निगम कार्यालय पटपड़गंज परिसर में एक स्नेह भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, ज़िला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, सह प्रभारी कृष्ण शर्मा, शाहदरा साउथ जोन उपायुक्त बादल कुमार, अतिरिक्त सह उपायुक्त, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, अशोक आहूजा, सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के गणमान्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

स्नेह भोज का उद्देश्य आपसी सौहार्द, समन्वय एवं टीम भावना को सुदृढ़ करना रहा और सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र भेंट किया और उपयुक्त एवं सह उपायुक्त से परिचय कराया गया, ताकि अगर कोई समस्या नगर निगम से है तो वे निवारण हेतु सीधे अधिकारियों से मिल लें।कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन रामकिशोर शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनके निरंतर सहयोग एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की। अध्यक्ष दीपक गाबा ने इस नई पहल एवं परंपरा का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि निगम की सफलता टीमवर्क, आपसी सम्मान, समन्वय और सकारात्मक संवाद से ही संभव है।“संगठन सबसे बड़ा होता है” इस मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए आज एक प्रेरणादायी संदेश दिया गया कि किसी भी संस्था, समाज या राष्ट्र की वास्तविक शक्ति व्यक्ति नहीं बल्कि उसका संगठित ढांचा होता है। संगठित शक्ति से ही बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं और जनहित के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने आपसी संवाद के माध्यम से अपने विचार साझा किए।

स्नेह भोज के आयोजन से निगम परिवार में आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश गया। ज़िला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता एवं कृष्णा शर्मा ने कहा कि संगठन अनुशासन, समर्पण और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। जब सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों के साथ कार्य करते हैं, तभी सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। रामकिशोर शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *