मन की बात सुनने आनन्द विहार झुग्गी बस्ती पहुंचे दीपक गाबा टीम के साथ

0
67
मन की बात सुनने आनन्द विहार झुग्गी बस्ती पहुंचे दीपक गाबा टीम के साथ
मन की बात सुनने आनन्द विहार झुग्गी बस्ती पहुंचे दीपक गाबा टीम के साथ

मन की बात सुनने आनन्द विहार झुग्गी बस्ती पहुंचे दीपक गाबा टीम के साथ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ )  : प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रोग्राम के तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर जनता के बीच पहुंचे और ना केवल मन की बात कार्यक्रम सुना बल्कि इस बाबत लोगो को जागरूक भी किया | इसी कड़ी के थे शाहदरा जिला भाजपा के महामंत्री दीपक गाबा विशवास नगर विधानसभा के तहत आनन्द विहार की झुग्गी बस्ती पहुंचे और स्थानीय लोगो के साथ मं की बात सुनी | इस मौके पर दीपक गाबा नें कहा प्रधानमन्त्री इस कार्यक्रम के माध्यम से ना केवल मन की बात करते हैं अपितु लोगो के मन की बात सुनते भी है और उनका निदान का प्रयास भी करते हैं |

दीपक गाबा कहते हैं आजाद भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक प्रधानमन्त्री लोगो के मन की बात सुन रहे हैं | दीपक गाबा नें कहा  ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात केंद्र सरकार की ऐसी एक आधिकारिक सूचना है जिसको अगर हम जन जन तक पहुंचाएंगे तो लोग केंद्र सरकार की उपलब्धियां को स्वयं जान जाएंगे और जब केंद्र सरकार की जनहितकारी उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचेंगी तो लोग जागरूक होंगे और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ेंगे बूथ अध्यक्ष को हर बूथ में 100 ऐसे जागरूक लोगों की सूची बनानी है जिनके साथ हमारा मंडल अध्यक्ष हमारा निगम पार्षद हमारा विधायक और स्वयं बारी-बारी से मैं बैठकर चाय पर चर्चा करेंगे उनकी समस्याएं सुनेंगे जिनके हम सब मिलकर निदान करेंगे और जब बूथ के लोगों का बूथ स्तर पर निदान होगा तो हमें  भरोसा है कि बूथ सबसे मजबूत होगा और बूथ पर पार्टी की स्थिति भी मजबूत होगी और जब बूथ मजबूत होगा तो ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित होगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here