सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

महिलाओं के सम्मान में भाजपा सरकार मैदान में : दर्शन सिंह

2 मिनट पढ़ें
दर्शन सिंह

महिलाओं के सम्मान में भाजपा सरकार मैदान में : दर्शन सिंह

Advertisement

महिलाओं के सम्मान में भाजपा सरकार मैदान में : दर्शन सिंह

* दिल्ली सरकार नें किया वादा पूरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की माताओं-बहनों से किया गया वादा पूरा करते हुए दिल्ली की भाजपा सरकार ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ आवंटित किए हैं। जल्द ही हर पात्र महिला को 2500 प्रतिमाह दिए जाएँगे, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। दिल्ली सरकार के इस निर्णय से दिल्ली की हजारों महिलाओं को लाभ पहुंचेगा | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता दर्शन सिंह का |

Advertisement

दर्शन सिंह कहते हैं यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि मोदी जी की गारंटी को साकार करने की प्रतिबद्धता है। दिल्ली सरकार का संकल्प है हर महिला सशक्त, हर परिवार समृद्ध हो | दर्शन सिंह कहते हैं दिल्ली की सरकार अपने शपथ ग्रहण के एक पखवाड़े के भीतर अपने संकल्प पत्र में लिए संकल्प को पूरा करने की तरफ कदम बढ़ा दिया है जिसका स्वागत किया जाना चाहिए | दर्शन सिंह कहते हैं प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी नें दिल्ली की जनता को जो गारंटी दी थी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार उन्हें पूरा करने में जुट गई है | जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार नें चुनाव से पहले महिलाओं को एक-एक हजार देने की घोषणा की थी लेकिन वह घोषणा घोषणा ही रही एक भी महिला के खाते में वह राशी नहीं पहुंची | इसी तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी नें पंजाब की महिलाओं के खाते में राशि डालने की घोषणा की थी जो लम्बे समय बाद भी जुमला ही साबित हुआ |

दर्शन सिंह कहते है कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए उनकी सरकारों नें महिला सम्मान के लिए क्या किया है और वे दिल्ली सरकार की समयबद्ध घोषणा को जुमला बता रही है | दर्शन सिंह कहते हैं जिस तरह से दिल्ली की जनता नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा कर दिल्ली में भाजपा को सत्ता सौंपी है उसी तरह से भाजपा सरकार नें भी जनता से किया वादा पूरा करने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *