राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की घोषणा ऐतिहासिक निर्णय : मुकेश बंसल
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कर्दम पुरी के निगम पार्षद मुकेश बंसल नें इसे सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताया | मुकेश बंसल नें कहा प्रधानमन्त्री नें यह घोषणा कर भारतीय वैज्ञानिकों की हौंसला अफजाई की है | और यह दिन हमेशा लोगो के बीच एक यादगार के रूप में रहेगा | और आने वाली पीढ़ी को समय-समय पर इस एतिहासिक
क्षण की याद दिलाता रहेगा |
ग्रीस से भारत लौट सीधे वैज्ञानिकों से बेंगलूर मिलने पहुंचे प्रधानमन्त्री नें यह संदेश भी दिया यह कार्य उनके लिए कितना महत्वपूर्ण था |मुकेश बंसल कहते हैं चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग भारत के उदय का बड़ा संकेत है | हमारे वैज्ञानिकों नें वह कर दिखाया जो अभी तक कोई नहीं कर सका यहाँ तक कि अमेरिका और रूस भी यह करिश्मा नहीं कर सके |
मुकेश बंसल कहते हैं मोदी जी के कुशल नेत्रत्व का अभिनन्दन है जिनकी सरपरस्ती में यह कमाल हुआ | इस दिव्य चमत्कार से ना केवल भारत अपितु पूरी दुनिया में भारत के वैज्ञानिकों का डंका बज गया है | और इस मिशन की कामयाबी के दूरगामी परिणाम निकट भविष्य में देश को देखने को मिलेगे | उन्होंने कहा यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा की अब तक की सबसे बड़ी एवं ऐतिहासिक उपलब्धि है। पूरा विश्व भारत की सफलता को टकटकी लगाए देख रहा है और अचंभित भी है। विश्व में भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला प्रथम देश बन गया है। इसे ऐतिहासिक पल बताते हुए देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी उन्होंने कहा देश के वैज्ञानिकों नें यह दिखा दिया है वे दुनिया में नम्बर वन है | विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के साथ, भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि भारत दुनिया में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। यह सफलता भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में क्षमता और शक्ति का प्रमाण है।



