सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Deadpool & Wolverine Bo Collection: डेडपूल और वुल्वरिन ने कमाए 3600 करोड़ से भी ज्यादा, फिर भी इस मामले में रह गई ‘कल्कि 2898 एडी’ से पीछे

3 मिनट पढ़ें

Deadpool & Wolverine Bo Collection Day 3: साल 2024 में दुनियाभर के दर्शकों को जिस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार था वो थी ‘डेडपूल एंड वुल्वरिन’. हॉलीवुड की ये फिल्म 26 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई है. ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने बड़ा धमाका किया था. जबकि ओपनिंग वीकेंड में भी फिल्म ने खूब नोट छापे हैं.

‘डेडपूल एंड वुल्वरिन’ ने लास्ट वीक में शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दी. इस फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज देखते ही बन रहा है. फैंस की दीवानगी का अंदाजा इसकी कमाई से भी लगाया जा सकता है. ये फिल्म भारत में भी तगड़ी कमाई कर रही है.

2024 में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी


Deadpool & Wolverine Bo Collection: डेडपूल और वुल्वरिन ने कमाए 3600 करोड़ से भी ज्यादा, फिर भी इस मामले में रह गई 'कल्कि 2898 एडी' से पीछे

‘डेडपूल एंड वुल्वरिन’ में अहम रोल में रेयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन नजर आ रहे हैं. दोनों ने फिल्म में जान फूंक दी है. रेयान और ह्यू की एक्टिंग ने लोगों का ध्यान फिर से खींचा है. मार्वल यूनिवर्स की इस फिल्म ने महज तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 3650 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. भारत में भी इसकी बंपर कमाई हो रही है.

इंडिया में 3 दिन में कमाए 83.28 करोड़ करोड़ रुपये 

भारतीय फैंस के बीच भी इस हॉलीवुड फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म ने इंडिया में ओपनिंग डे पर 27.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन बढ़ते हुए 29.26 करोड़ रुपये हो गया. दो दिनों में टोटल कलेक्शन 56.36 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. वहीं तीसरे दिन इंडिया में इस फिल्म की कमाई करीब 27 करोड़ रुपये रही. इस हिसाब से फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड में 83 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

‘कल्कि 2898 एडी’ (हिंदी वर्जन) और ‘फाइटर’ से रह गई पीछे

दुनियाभर में ओपनिंग वीकेंड पर साढ़े तीन अरब रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली ‘डेडपूल एंड वुल्वरिन’ फर्स्ट वीकेंड में कमाई के मामले में ‘कल्कि 2898 एडी’ और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ से पीछे रह गई है. 27 जून को रिलीज हुई प्रभास और दीपिका पादुकोण की ‘कल्कि 2898 एडी’ के हिंदी वर्जन ने ओपनिंग वीकेंड पर 112 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि ऋतिक रोशन की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर’ ने ओपनिंग वीकेंड पर 123 करोड़ रुपये बटोरे थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *