सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Paris Olympics 2024 में दिखा टेक्नोलॉजी का कमाल, पैरालिसिस के बावजूद मशाल लेकर चला एथलीट, जानें कैसे?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Paris Olympics 2024 How athlete Kevin Piette robotic exoskeleton suit works know more Paris Olympics 2024 में दिखा टेक्नोलॉजी का कमाल, पैरालिसिस के बावजूद मशाल लेकर चला एथलीट, जानें कैसे?

 

Exoskeleton In Paris Olympics : पेरिस में ओलंपिक 2024 का आगाज हो गया है. ये इवेंट 26 जुलाई से लेकर 10 अगस्त तक चलेगा. इस इंवेट की ओपनिंग से पहले पेरिस की सड़कों पर मशाल (टॉर्च) लेकर कई नामचीन खिलाड़ी दौड़ते दिखाई दिए हैं. लेकिन किसी ने सबसे ज्यादा लोगों को अपनी तरफ खींचा है तो वो हैं दिव्यांग टेनिस स्टार केविन पिएट. केविन ने भी पेरिस की सड़कों पर मशाल हाथों में लेकर दौड़ लगाई है. केविन पिएट का मशाल लेकर दौड़ने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

असल में केविन पिएट 10 साल पहले एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उनके पूरे शरीर में पैरालिसिस हो गया. इसकी वजह से वो अपनी चलने-फिरने की शक्ति गंवा बैठे. अब आप सोच रहे होंगे की अगर केविन चलने में असमर्थ हैं तो मशाल लेकर कैसे दौड़े. तो आपको बता दें कि केविन ने दौड़ने के लिए रोबोटिक एक्सोस्केलेटन का सहारा लिया था. केविन के इस हौसले को सभी लोग सलाम और तारीफ कर रहे हैं. इस तकनीक का इस्तेमाल केविन पहले भी करते आए है.

Advertisement

रोबोटिक एक्सोस्केलेटन क्या होता है और कैसै करता है काम

दुनिया में तेजी से टेक्नोलॉजी को लगातार विकसित किया जा रहा है. इसी कड़ी में रोबोटिक एक्सोस्केलेटन भी शामिल है. इस टेक्नोलॉजी में जो लोग चलने-फिरने में असमर्थ हैं एक्सोस्केलेटन उनकी मदद करता है. ये मशीन डिसेबिलिटी को पूरी तरह से खत्म तो नहीं कर सकती है. लेकिन लाचार लोगों को उनके पैरों पर खड़ाकर के आत्म निर्भर बना सकती है. जहां तक केविन पिएट पहले भी एक्सोस्केलेटन का इस्तेमाल कर चुके हैं.

फ्रांस के पेरिस में हो रहा ओलंपिक 2024 इवेंट में 206 देशों से 10,700 एथलीट शामिल हो रहें है. इसमें 117 भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो अलग-अलग गेम्स में भारत की तरफ से खेलेंगे. पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन समारोह 11 अगस्त को तय किया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *