सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

पेंटाहाउस से LIG फ्लैट सहित डीडीए हाउसिंग स्कीम में है सब कुछ, जानें कहां पर क्या है कीमत? 

3 मिनट पढ़ें

पेंटाहाउस से LIG फ्लैट सहित डीडीए हाउसिंग स्कीम में है सब कुछ, जानें कहां पर क्या है कीमत? 

DDA Housing Scheme 2023 Everything In DDA Scheme Like Penthouse To LIG Flat  Know Where Whats Price? | DDA Housing Scheme 2023: पेंटाहाउस से LIG फ्लैट  सहित डीडीए हाउसिंग स्कीम में है

DDA की पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर किफायती डीडीए आवास योजना 2023 (DDA Housing Scheme 2023) की शुरुआत एक सप्ताह के अंदर करने की योजना है.

दिल्ली में रहने वाले या राजधानी में एक अदद आशियाने की तलाश में जुटे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली विकास प्राधिकरण ने दिल्ली में घर खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर दी है। DDA पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर किफायती डीडीए आवास योजना 2023 (DDA Housing Scheme 2023) की शुरुआत एक सप्ताह के अंदर करने की है. डीडीए बोर्ड ने फेस्टिवल हाउसिंग स्कीम 2023 के तहत 32 हजार फ्लैट्स बेचने की योजना को मंजूरी दे दी है. एलजी विनय सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न एक बैठक में यह फैसला लिया गया.

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा आवंटन

DDA के एक अधिकारी के मुताबिक डीडीए आवास योजना 2023 के मुताबिक अलग-अलग श्रेणियों और लोकेशनों पर स्थित 32,000 से अधिक घरों बेचने की योजना है. इनमें 1100 फ्लैट्स लग्जरी श्रेणियों के हैं. डीडीए आवास योजना 2023 के तहत फ्लैटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ क ेआधार पर किया जाएगा। DDA आवास योजना के तहत सिंगल रूम फ्लैट, एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी, सुपर एचआईजी और पेंटाहाउस आवंटित करने की योजना है.

यहां पर उपलब्ध हैं फ्लैट

दिल्ली विकास प्राधिकारण की हाउसिंग स्कीम 2023 के तहत ज्यादातर फ्लैट नरेला, द्वारका सेक्टर 19बी, द्वारका सेक्टर-14 और लोकनायक पुरम में उपलब्ध हैं.

फ्लैट्स की न्यूनतम कीमत

डीडीए फ्लैटों के कीमत की बात है तो फ्लैट्स की कीमत 11 लाख रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच होगी। जबकि पेंटाहाउस की कीमत 5 करोड़ रुपये है.

ईडब्लूएस फ्लैट 11.5 लाख रुपये  

LIG फ्लैट 23 लाख रुपये

MIG फ्लैट 1 करोड़ रुपये

HIG फ्लैट 2.50 करोड़ रुपये

सुपर HIG फ्लैट 3 करोड़ रुपये

पेंटाहाउस की कीमत 5 करोड़ रुपये

यहां से हासिल करें डिटेल जानकारी

दिल्ली विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक सप्ताह में शुरू होने की संभावना है. डीडीए अपने हाउसिंग स्कीम 2023 के बारे पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in पर जारी करेगी. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लोग इस योजना के बारे में जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड कर कसते हैं.

डीडीए ऐसे बेचेगी फ्लैट्स

दिल्ली विकास प्राधिकरण हाउसिंग स्कीम 2023 के तहत उपलब्ध सभी श्रेणियों की 32 हजार फ्लैट्स को दो तरीके से बेचेगी. पहला ई-आक्शन और दूसरा पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर लोगों को अलॉट करेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *