सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

डेविड वार्नर इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हैं आखिरी पारी, इतिहास रचने के बाद किया एलान

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

डेविड वार्नर इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हैं आखिरी पारी, इतिहास रचने के बाद किया एलान

डेविड वार्नर ने वनडे और टेस्ट को पहले ही अलविदा कह दिया है. अब वार्नर टी20 क्रिकेट छोड़ने का मन भी बना चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं. डेविड वार्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच के बाद इस बात का खुलासा किया. डेविड वार्नर ने कहा कि इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद वो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. डेविड वार्नर पहले ही वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. हालांकि रिटायरमेंट का एलान करने से पहले डेविड वार्नर ने 100वां टी20 मैच खेला. 100वें टी20 ने 100वें टी20 मुकाबले में 36 गेंद पर 72 रन की पारी खेली. इसके साथ डेविड वार्नर डेविड वार्नर टी20, वनडे और टेस्ट के 100वें मुकाबले में 50 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बने.

डेविड वार्नर हालांकि क्रिकेट को एन्जॉय कर रहे हैं. खास उपलब्धि हासिल करने के बाद डेविड वार्नर ने कहा, ”जीत हासिल करना बेहद ही खास होता है. यह काफी अच्छा विकेट था बल्लेबाजी करने के लिए. इसे भुनाने में मैं कामयाब रहा. काफी अच्छा और रिफ्रेश फील हो रहा है. मैं पूरी तरह से चार्ज हूं. मैं इस साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं. यह काफी शानदार सफर रहा है. अब 6 महीने बचे हैं. हम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे.”

Advertisement

तीनों फॉर्मेट में महान बल्लेबाज रहे हैं डेविड वार्नर

डेविड वार्नर तीनों ही फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर रहे हैं. डेविड वार्नर ने 112 टेस्ट मैच खेलते हुए 8786 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में वार्नर 26 शतक लगाने में कामयाब रहे. वनडे में भी डेविड वार्नर दो बार ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता बनने का हिस्सा रहे. वार्नर ने 161 वनडे मुकाबले खेलते हुए 6932 रन बनाए. वार्नर ने वनडे में 22 शतक जड़े हैं. 100 टी20 मुकाबले खेलने के बाद वार्नर ने 2964 रन बनाए हैं. डेविड वार्नर ने टी20 क्रिकेट में भी एक शतक लगाया है. हालांकि अब डेविड वार्नर ने तीनों ही फॉर्मेट से अलविदा कहने का मन बना लिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *