सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

ग्रीन पटाखों के लिए रेखा गुप्ता सरकार के  प्रयास की सराहना की दर्शन सिंह नें

3 मिनट पढ़ें
दर्शन सिंह

ग्रीन पटाखों के लिए रेखा गुप्ता सरकार के  प्रयास की सराहना की दर्शन सिंह नें

Advertisement

ग्रीन पटाखों के लिए रेखा गुप्ता सरकार के  प्रयास की सराहना की दर्शन सिंह नें

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन न्यूज़ ) : दीपावली हिन्दुओंका सबसे बड़ा त्यौहार है और देश भर में मनाया जाता है | इस दिन लोग खुशियाँ मनाते हैं यह साल भर के बाद ही आता है लिहाजा पूरे साल लोगो को इस त्यौहार की इंतजार रहती है | लोग ख़ुशी से झूमते हैं और पटाखे आदि चलते हैं लेकिन प्रदूष्ण के नाम पर इस पर पाबंदी लगाई हुई है | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार दिवाली के दौरान ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अपील करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार अदालत में लिखित रूप से अपना पक्ष पेश करेगी और अनुरोध करेगी कि ऐसे पटाखों को मंजूरी दी जाए जो सभी आधिकारिक दिशानिर्देशों और पर्यावरणीय नियमों का पालन करते हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पटाखे पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं और प्रदूषण को नियंत्रित रखने में मदद करेंगे। भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का इसके लिए आभार जताते हुए आग्रह किया दिल्ली की जनता का पक्ष माननीय न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखें |

Advertisement

दर्शन सिंह कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मकसद लोगों की भावनाओं और पर्यावरण की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखना है, ताकि दिवाली का त्योहार खुशियों के साथ-साथ जिम्मेदारी से भी मनाया जा सके। मुख्यमंत्री नें कहा  “दिवाली हमारे देश की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का सबसे बड़ा त्योहार है। करोड़ों दिल्लीवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, हमारी सरकार सुप्रीम कोर्ट से अपील करेगी कि त्योहार के दौरान हरित पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए।” मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया कि कोर्ट जो भी निर्देश जारी करेगा, सरकार उसका पूरी तरह पालन करेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर अदालत हरित पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति देती है, तो सिर्फ उन्हीं पटाखों का उपयोग किया जाएगा जो अधिकृत संस्थानों द्वारा बनाए गए हों और सक्षम अधिकारियों से मंजूरी प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन हो और लोग पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाएं।दर्शन सिंह कहते हैं दीपावली के मौके पर माननीय सुप्रीम कोर्ट को लोगों की भावनाएं देखते हुए दिल्ली सरकार के आग्रह पर सकारात्मक निर्णय ले जनता की ख़ुशी का ध्यान रखना  चाहिए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *