सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली की सड़कों से छटेगा अंधेरा : दर्शन सिंह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली की सड़कों से छटेगा अंधेरा : दर्शन सिंह
पहचान की गई डार्क स्पॉट्स की

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़) : वैसे तो दिल्ली की जनता नें दिल्ली की सियासत पर पिछले एक दशक से छाए अंधेरे की छटनी करीब दो माह पहले ही कर दी थी और आम आदमी पार्टी की सरकार की विदाई कर भाजपा को सत्ता सौंप एक नये सुनेहेरे युग की शुरुआत कर दी थी लेकिन अब दिल्ली की सरकार ने दिल्ली की सड़कों तथा चौराहों को भी जगमग करने का निर्णय ले लिया है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता दर्शन सिंह का | दर्शन सिंह कहते है गत दिनों रेखा गुप्ता सरकार नें एक सर्वे के बाद राजधानी दिल्ली के करीब चार हजार डार्क स्पॉट यानी अँधेरे के साए में रहने वाले स्थानों की पहचान कर वहां रौशनी के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दे दिए है | दर्शन सिंह कहते है अरविन्द केजरीवाल कहते हैं उनके समय में दिल्ली रोशन रहती थी तो एक मिनट के लिए भी पावर क्त नहीं होती थी तथा दिल्ली की सडकें व चौराहे चकाचौंध रहते थे | यदि ऐसा था तो मात डेढ़ माह बाद ही चार हजार से ज्यादा डार्क स्पॉट कहाँ से मिल गए | दर्शन सिंह कहते हैं अरविन्द केजरीवाल सरकार नें और बाद में आतिशी सरकार नें भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया | आप पार्टी की सरकार आरोप प्रत्यारोप के खेल में उलझी रही विकास के नाम पर उसने कुछ नहीं किया | केवल विज्ञापनों के सहारे सरकार नें अपना दस साल का समय व्यतीत किया | दर्शन सिंह कहते हैं दस साल के शासन में दिल्ली 30 साल पीछे हो गई जिसे पटरी पर लाने के प्रयास रेखा गुप्ता सरकार नें शुरू कर दिए है | अपने शपथ ग्रहण के दिन से ही भाजपा सरकार नें दिल्ली के विकास की गति बढ़ाने के लिए योजनायें बनानी शुरू कर दी है | और आने वाले समय में दिल्ली के विकास की गति रफ्तार पकड़ने लगेगी |

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *