सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक सायरस मिस्त्री का आज निधन हो गया। सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रहे सायरस ने महाराष्ट्र के पालघर में हुए हादसे के दौरान दम तोड़ा। घटनास्थल पर 54 साल के मिस्त्री की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाई गई। कार में एयरबैग भी खुले हुए पाए गए। यह कार मर्सिडीज कंपनी की GLC 220d एडिशन थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि उनकी कार सड़क के डिवाइडर से टकराने से ये दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि सायरस मिस्त्री दुर्घटना के वक़्त अपनी मर्सीडीज़ कार से अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया, “दुर्घटना शाम सवा तीन बजे के करीब हुई. सूर्या नदी के ऊपर बने पुल पर ये घटना घटी। लगता है कि ये दुर्घटना है।” सायरस मिस्त्री की कार को क्रेन द्वारा दुर्घटनास्थल से अलग हटाया गया। इस दौरान आसपास दर्जनों लोग मौजूद थे। मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी मिस्त्री प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पलोनजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *