सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Cyclone Remal: सी किंग और चेतक हेलीकॉप्टर तैनात, अलर्ट पर टीमें… चक्रवात रेमल से निपटने के लिए इंडियन नेवी ने कसी कमर

2 मिनट पढ़ें
Cyclone Remal: सी किंग और चेतक हेलीकॉप्टर तैनात, अलर्ट पर टीमें... चक्रवात रेमल से निपटने के लिए इंडियन नेवी ने कसी कमर

Cyclone Remal: सी किंग और चेतक हेलीकॉप्टर तैनात, अलर्ट पर टीमें... चक्रवात रेमल से निपटने के लिए इंडियन नेवी ने कसी कमर

Advertisement

Cyclone Remal: चक्रवाती तूफान रेमल को लेकर प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है. आज रात चक्रवाती तूफान रेमल श्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के तट से टकरा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर रेमल गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है. ऐसे हालात में भारतीय नौसेना ने चक्रवात रेमल के बाद आपदा राहत प्रतिक्रिया चालू  करने के लिए प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस तूफ़ान में बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में 110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. इसके अलावा कई राज्यों में बारिश हो सकती है.

तूफान से निपटने के लिए भारतीय नौसेना तैयार

भारतीय नौसेना ने चक्रवात रेमल के बाद मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) प्रतिक्रिया शुरू करने के लिए मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करते हुए प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी है. चक्रवात के 26/27 मई 2024 की मध्यरात्रि को तट से टकराने की संभावना है. नौसेना मुख्यालय में स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. साथ ही पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय द्वारा व्यापक तैयारी कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

चक्रवात रेमल के गंभीर चक्रवात में बदलने की आशंका है. ऐसे में भारतीय नौसेना ने प्रभावित आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एचएडीआर और चिकित्सा आपूर्ति से लैस दो जहाजों को तैयार किये हैं. इसके अलावा सी किंग और चेतक हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ डोर्नियर विमानों को तैयार रखा गया है.

कोलकाता में तैयार की है टीमें 

त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए उपकरणों के साथ विशेष गोताखोरी टीमों को कोलकाता में तैनात किया गया है. इसके अतिरिक्त, आवश्यक उपकरणों के साथ गोताखोरी टीमें विशाखापत्तनम में स्टैंडबाय पर हैं, जो जरूरत पड़ने पर त्वरित तैनाती के लिए तैयार हैं. एचएडीआर और चिकित्सा आपूर्ति के साथ दो बाढ़ राहत टीमें (एफआरटी) कोलकाता में तैनात की जा रही हैं विशाखापत्तनम और चिल्का से दो-दो एफआरटी तैयार हैं, जो जरूरत पड़ने पर तैयार हैं. चक्रवात रेमल के मद्देनजर भारतीय नौसेना अलर्ट मोड़ है और  स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *