सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

CWG 2022, Day 7 India Highlights: सातवें दिन भारत ने पैरा पॉवरलिफ्टींग और लॉन्ग जंप में ऐतिहासिक मेडल जीते

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन खेल जारी है। सातवें दिन भारत ने पैरा पॉवरलिफ्टींग में गोल्ड और एथेलेटिक्स के लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीत इतिहास रच दिया। इसके अलावा मुक्केबाजी में भी लगभग 6 मेडल मिलना तय हो गया हैं। भारत ने अब तक 6 गोल्ड, 7 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज़ समेत कुल 20 मेडल जीते हैं। तो आइए जानते हैं कैसा रहा सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन।

सबसे पहले बात करते है पैरा पॉवरलिफ्टींग की जहा पैरा पॉवरलिफ्टर सुधीर ने इतिहास रचते हुए भारत के लिए छठा गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही सुधीर 9 साल के संघर्ष के बाद पैरा पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होने का रिकार्ड बनाया है।

दूसरी तरफ एथलेटिक्स में भारत के एथलीट मुरली श्रीशंकर ने पुरषों के लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा। मुरली लॉन्ग जंप में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने। इसके अलावा भारतीय महिला हैमर थ्रो एथलीट मंजू बाला ने फाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है। वह क्वॉलीफाइंग राउंड में 59.68 मीटर की दूरी के साथ स्टैंडिंग्स में 11वें स्थान पर रहीं। जबकि भारत की स्टार धाविका हिमा दास 200 मीटर मुकाबले में अपनी हीट में 23.42 सेकेंड के समय के साथ पहले स्थान पर रहीं और सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

अब बात बैडमिंटन की जहा भारत की आकर्षी कश्यप ने महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 32 में पाकिस्तान की शहजाद महूर 22-20 और 8-1 से हराया। पाकिस्तानी शटलर महूर इंजरी के चलते दूसरा गेम पूरा नहीं कर सकीं इसलिए ये मुकाबल आकर्षी को 2-0 से जीता। वही भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने वुमेंस सिंगल्स में जीत के साथ आगाज किया है। उन्होंने राउंड ऑफ 32 में मालदीव की फातिमा नबाहा को सीधे गेम्स में 21-4 और 21-11 से हराया। किदाम्बी श्रीकांत ने मेंस सिंगल्स के अपने राउंड ऑफ 32 मुकाबले में यूगांडा के डेनियल वानागालिया को 21-9 और 21-9 से हराया।

Advertisement

दूसरी तरफ हॉकी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वेल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह ने गोल की हैट्रिक लगाई जबकि चौथा गोल गुरजंत सिंह ने किया।

बात अगर मुक्केबाजी की करे तो क्वॉर्टरफाइनल मुकाबलों में भारतीय मुक्केबाजों ने भारत के लिए तीन और पदक को पक्का कर दिया। सातवें दिन अमित पंघाल, जैसमीन लैम्बोरिया और सागर ने अपनी-अपनी कैटेगरी के मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

आखिर में बात टेबल टेनिस की जहा भारत की श्रीजा अकुला ने महिलाओं के सिंगल्स राउंड ऑफ 32 में मलेशिया की कैरेल लिन को 12-10, 12-10, 4-11 और 11-8 से हराया। इसके बाद भारत के शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के राउंड ऑफ 32 में उत्तरी आयरलैंड के ओवन कैथकार्ट और सोफी अर्ली को 11-7, 11-8, और 11-9 से हराया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *