सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

क्रूज तो यमुना की सफाई के बाद भी चल सकते हैं ,पहले सफाई जरूरी है : दीपक शर्मा

3 मिनट पढ़ें
दीपक शर्मा

क्रूज तो यमुना की सफाई के बाद भी चल सकते हैं ,पहले सफाई जरूरी है : दीपक शर्मा

Advertisement

क्रूज तो यमुना की सफाई के बाद भी चल सकते हैं ,पहले सफाई जरूरी है : दीपक शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली में लम्बा राजनीतिक वनवास काटने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी नौटंकी करने से बाज नहीं आ रही | जनता से जो चुनाव से पहले वादे किए थे उन्हें पूरा करने की बजाय इवेंट प्रोग्राम प्रस्तुत कर जनता को गुमराह ही किया जा रहा है | यह कहना है आर.डब्लू,ए.राम नगर के संस्थापक अध्यक्ष दीपक शर्मा का | दीपक शर्मा कहते है महिलाओं को सम्मान राशि देने के नाम इवेंट किया गया लेकिन राशि कब मिलेगी किसी को कुछ नहीं मालूम | होली बीत गई लेकिन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर कब मिलेगा किसी को कुछ नहीं मालूम |

दीपक शर्मा कहते हैं चुनाव से पूर्व भाजपा नें यमुना की सफाई को अपना प्राथमिक एजेंडा बताया था लेकिन अब उसे भूलकर यमुना में क्रूज़ चलाने की बात कर लोगो के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है | दीपक शर्मा कहते है नौटंकी करने के बजाय दिल्ली की भाजपा सरकार को धरातल पर उतर यमुना की सफाई पर जोर देना चाहिए | यमुना के तट पर आरती तो पहले भी होती थी ये कोई नई शुरुवात नहीं है | यमुना में वाटर टैक्सी चलवाने की चर्चा तो पहले भी होती थी अब उस योजना का नाम बदलकर क्रूज़ की चर्चा होने लगी |

दीपक शर्मा कहते हैं डबल इंजन की सरकार द्वारा पहले यमुना की गंदगी को साफ न करके यमुना में सोनिया विहार से जगत पुर तक 6 किलोमीटर क्रूज चलाने की योजना नौटंकी के अलावा कुछ भी नहीं है | उन्होंने कहा कि सरकार यमुना को पहले सफाई करके स्वच्छ बनाए और दिल्ली के लोगां को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी दे। दिल्ली के नालों का गंदा और प्रदूषित पानी बिना संशोधित किए सीधा यमुना में गिर रहा है। सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है |

Advertisement

दीपक शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार के भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और डीडीए के बीच हुए समझौते अनुसार दिल्ली सरकार का पर्यटन विभाग क्रूज के लिए टेंडर निकालेगा, उपराज्यपाल का बयान कि अगले महीने अप्रैल से क्रूजचल जाऐंगे, जल्दबाजी है। क्योंकि उपराज्यपाल महोदय ने यह भी कहा है कि अगर केजरीवाल सरकार एक साल पहले इस योजना पर मंजूरी देती तो आज यमुना में क्रूज शुरु हो जाते। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से केन्द्र सरकार यमुना सफाई करने के लिए बयानबाजी कर रही है लेकिन यमुना जिस तरह से नाला बनी हुई है उसका उद्धार एक महीने में संभव नहीं है।

दीपक शर्मा नें कहा कि यमुना सफाई के नाम पर केजरीवाल सरकार ने अपने कार्यकाल में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए है लेकिन यमुना के प्रदूषण और दूषित जल को स्वच्छ बनाने के लिए कोई ठोस काम नही किया है। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की जनता का दुर्भाग्य है कि वर्तमान सरकार भी पिछली सरकार की भांति कामों को कार्यान्वित करने से ज्यादा इन्हें इवेंट बनाकर ख्याति प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने जिस उम्मीद के साथ भाजपा को बहुमत दिया उसके लिए दिल्ली अभी दूर दिखाई दे रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *