सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

CRPF को बड़ी सफलता, 5 नक्सली हुए गिरफ्तार, 7 ने किया आत्मसमर्पण

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 3 राज्यों में सुरक्षाबलों ने अलग अलग ऑपेरशन के दौरान 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सफल ऑपरेशन के बाद CRPF के प्रवक्ता ने बताया कि, 5 नक्सलियों को पकड़ा गया और 7 ने 3 राज्यों में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के मुताबिक तेलंगाना में एक संयुक्त अभियान में सीआरपीएफ और पुलिस की टुकड़ियों ने तेलंगाना के चेरला पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्र से 5 मिलिशिया को गिरफ्तार किया है।”

वहीं आंध्रप्रदेश में 2 नक्सलियों ने सीआरपीएफ और आंध्र प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के सामने यतापाका में आत्मसमर्पण किया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सुकमा में 4 नक्सलियों और चिंतागुफा में 1 नक्सली ने सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक अन्य ऑपरेशन में CRPF और प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। यहां से CRPF ने 02 भरमार राइफल्स, 03 राइफल बैरल, कॉर्डटेक्स वायर, स्प्लिंटर्स, गन पाउडर, वोल्टामीटर, और IED के लिए प्रेशर मैकेनिज्म ट्रिगर बरामद किया।

Advertisement

सीआरपीएफ ने बताया कि नक्सली खतरे का मुकाबला करने के लिए बल ने अभियान चलाने, नक्सली आपूर्ति लाइनों को बंद करने, कोर क्षेत्रों में नए शिविरों की स्थापना करने और नक्सलियों से हथियार छोड़ने और मुख्यधारा में शामिल होने का आग्रह करने की बहुआयामी रणनीति अपनाई है। यही वजह की उन्हें इसमें सफलता मिल रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *