Home मैं भी रिपोर्टर पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से होगा करोड़ों लोगो को लाभ :...

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से होगा करोड़ों लोगो को लाभ : महावीर गुर्जर

0
269

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से होगा करोड़ों लोगो को लाभ : महावीर गुर्जर

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) :  पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से देश के करोड़ों लोगो लाभान्वित होगें | यह कहना है रोहताश नगर भाजपा के नेता महावीर गुर्जर का | महावीर गुर्जर नें बताया कि सरकार  इस योजना के अंतर्गत पांच सालो में 13000 करोड़ रुपए खर्च करेगी इसमें नाई,मोची,बढ़ई के अलावा अन्य वर्ग भी शामिल होंगे |

महावीर गुर्जर नें  सभी से अपील की कि वो विश्वकर्मा योजना को घर घर पहुंचाए,समाज के हर व्यक्ति को योजना की जानकारी देंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठाए,उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के कहे कथन कि जब तक समाज की पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति का उत्थान नही होगा तब तक देश का विकास संभव नहीं है  इसलिए उन्होंने अपने जन्मदिन पर पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना शुरू की जिसमे सभी कामगारों को अपने औजारों को खरीदने लिए 15000 रुपए की आर्थिक सहायता के अलावा 10 लाख रुपए तक का सस्ती दरों पर लोन दिया जाएगा |

महावीर गुर्जर नें बताया इसमें 140 जातिओ को शामिल किया गया है उन्होंने बताया इस योजना में लोगो को पहले हुनर सिखाया जाएगा हुनर की ट्रेनिंग के दौरान उन्हें प्रति माह सरकार आर्थिक सहायता भी देगी,महावीर गुर्जर नें   कहा मोदी सरकार की इस योजना समाज के ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठाए,इस योजना के माध्यम से संबंधित वर्ग के हर जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ उठाना चाहिए। इस योजना से समाज में पंक्ति के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों का उत्थान करके देश को विकास की ओर ले जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के सपने को सरकार करेंगे जो उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here