सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल और गंभीर आपराधिक मामले?रिपोर्ट में बताया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कितने मौजूदा सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल और गंभीर आपराधिक मामले? एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया

एडीआर ने दोनों सदनों के मिलाकर 763 मौजूदा सांसदों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया है. रिपोर्ट दावा किया गया है कि कितने सांसदों पर आपराधिक और गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

मौजूदा सांसदों में से करीब 40 फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. चुनाव संबंधी जानकारी का विश्लेषण करने वाली एनजीओ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और उसकी एसोसिएशन नेशनल इलेक्शव वॉच (NEW) की ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.

मंगलवार (12 सितंबर) को जारी हुई एडीआर की प्रेस रिलीज में दावा किया गया है कि देशभर में लोकसभा और राज्यसभा की 776 सीटों में से 763 मौजूदा सांसदों के स्व-शपथ पत्रों का विश्लेषण करके जानकारी निकाली गई है.

कितने मौजूदा सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल और गंभीर आपराधिक मामले?

रिलीज में बताया गया है कि सांसदों ने पिछले चुनाव और उसके बाद उपचुनाव लड़ने से पहले जो हलफनामे दायर किए थे, उनसे डेटा निकाला गया है. एडीआर की एनालिसिस (विश्लेषण) के मुताबिक, 763 में से 306 (40 फीसदी) मौजूदा सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. वहीं, 194 (25 फीसदी) मौजूदा सांसदों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध आदि से संबंधित मामले शामिल हैं.

किस पार्टी में आपराधिक मामले वाले कितने सांसद?

Advertisement

किस पार्टी में आपराधिक मामले वाले सांसद कितने है, इसे लेकर भी रिपोर्ट में दावा किया गया है. इसमें बताया गया है कि 385 में से 139 (36 फीसदी) सांसद बीजेपी के हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज है, वहीं कांग्रेस में 81 सांसदों में 43 (53 फीसदी) सांसदों पर क्रिमिनल केस हैं. तृणमूल कांग्रेस के 36 सांसदों में 14 (39 फीसदी) सांसदों पर ऐसे मामले दर्ज हैं. आरजेडी के 6 सांसदों में से 5 (83 फीसदी) सांसदों, सीपीआई-एम के 8 में से 6 (75%) सांसद, आम आदमी पार्टी के 11 में से 3(27%) सांसद, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 31 में से 13(42%) सांसद और एनसीपी के 8 में से 3(38%) सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

किस पार्टी में गंभीर आपराधिक मामले वाले कितने सांसद?

किस पार्टी में गंभीर आपराधिक मामले वाले सांसद कितने हैं, इसे लेकर भी रिपोर्ट में बताया गया है. इसमें बताया गया है कि बीजेपी के 385 में से 98(25%) सांसदों ने जबकि कांग्रेस के 81 में से 26 (32%) सांसदों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के 36 में से 7 (19%), आरजेडी के 6 में से 3 (50%), सीपीआई-एम के 8 में से 2 (25%), आम आदमी पार्टी के 11 में से 1 (9%), वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के 31 में से 11 (35%) और एनसीपी के 8 में से 2 (25 फीसदी) सांसदों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

हत्या, हत्या का प्रयास और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले

रिपोर्ट के मुताबिक, 11 मौजूदा सांसदों ने अपने खिलाफ हत्या (भारतीय दंड संहिता धारा-302) से संबंधित मामले घोषित किए हैं. 32 मौजूदा सांसदों ने हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा-307) के संबंधित मामले घोषित किए हैं. 21 मौजूदा सांसदों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले घोषित किए हैं. 21 सांसदों में से 4 सांसदों ने रेप (आईपीसी धारा-376) से संबंधित मामले घोषित किए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *