सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

संसद धक्का-मुक्की कांड की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, फिर से सीन होगा रिक्रिएट; राहुल गांधी से भी होगी पूछताछ

2 मिनट पढ़ें
संसद धक्का-मुक्की कांड

संसद धक्का-मुक्की कांड की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, फिर से सीन होगा रिक्रिएट; राहुल गांधी से भी होगी पूछताछ

Advertisement

Parliament MPs Case enquiry: संसद में धक्का-मुक्की कांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. दोनों मामलों (बीजेपी की शिकायत और कांग्रेस की शिकायत) की जांच शुरू हो चुकी है. बीजेपी की शिकायत में लोकसभा के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर सांसदों को धक्का देने का आरोप लगाया था. धक्का-मुक्की में घायल सांसदों महेश राजपूत और प्रताप सारंगी के बयान दर्ज किए जाएंगे. वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो की पड़ताल होगी.

राहुल गांधी को भेजा जाएगा नोटिस

मीडिया के कैमरे की फुटेज भी सबूत के तौर पर जुटाई जाएगी. फुटेज इकट्ठा करने के लिए लोकसभा स्पीकर से इजाजत ली जाएगी. बयान और फुटेज मिलने के बाद घटना स्थल पर सीन रिक्रिएट किया जा सकता है. राहुल गांधी और अन्य सांसदों को नोटिस भेजा जाएगा. बयान दर्ज करने के बाद राहुल गांधी से पूछताछ की जाएगी. कांग्रेस की शिकायत में बीजेपी सांसदों पर मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का देने और SC/ST एक्ट के तहत आरोप लगाए गए है. पुलिस इस शिकायत की भी जांच कर रही है.

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद तब खड़ा हुआ जब गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में एक भाषण के दौरान कांग्रेस की ओर से डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का बार-बार जिक्र किए जाने पर टिप्पणी की. शाह ने कांग्रेस पर अंबेडकर के नाम को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि अंबेडकर का नाम लेना कांग्रेस के लिए ‘फैशन’ बन गया है. इसके बाद कांग्रेस ने अमित शाह पर अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया. इसी बयान को लेकर सदन में हंगामा हो गया और बीजेपी के दो सांसदों को चोट भी लगी थी. इसमें ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए और फर्रुखाबाद से सांसद मुकेश राजपूत को चोट आई जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *