सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई को 7 दिन की NIA रिमांड पर भेजा, कस्टडी खत्म होने के बाद सबूत पेश का दिया आदेश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली की अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई को 7 दिनों की NIA रिमांड पर भेजा

कल पंजाब की भटिंडा जेल से पंजाब पुलिस लॉरेंस को लेकर दिल्ली पहुंची थी और आज पटियाला हाउस कोर्ट में उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी किया जाएगा.

लॉरेंस बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट में आज किया पेश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 दिनों के लिए रिमांड पर भेजा दिया है. लॉरेंस बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट में आज पेश किया गया. जहां राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा एक आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में लॉरेंस बिश्नोई की रिमांड मांगी गई थी. बता दें पंजाब की भटिंडा जेल से पंजाब पुलिस लॉरेंस को लेकर दिल्ली पहुंची थी और आज पटियाला हाउस कोर्ट में उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी किया गया था.

लॉरेंस बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने बताया कि लॉरेंस की एनआईए ने 7 दिनों की रिमांड मांगी थी. कोर्ट ने 7 दिनों की रिमांड पर उसे भेजा दिया है. दीपक नाम के शख्स के बयान के आधार पर लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार किया. कोर्ट ने कहा की 7 दिनों में लॉरेंस के खिलाफ सबूत भी दें. खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर के गठजोड़ को लेकर केस दर्ज हुआ था.

Advertisement

बीते साल दर्ज हुआ है केस

ये केस एनआईए ने बीते साल दिसंबर में दर्ज किया था. एफआईआर में बताया गया है कि कैसे आतंकवादी संगठन अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं के माध्यम से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के लिए संगठित अपराध सिंडिकेट का उपयोग कर रहे हैं. एफआईआर के मुताबिक देश खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए बब्बर खालसा इंटरनेशनल, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स जैसे प्रतिबंधित समूहों ने गुर्गों का एक नेटवर्क बनाया है. जो देश के खिलाफ विद्रोह के लिए लोगों को भड़का रहे हैं और आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

उत्तर भारत में एक्टिव संगठित अपराध सिंडिकेट और मोहाली में आरपीजी हमले से जुड़े मामलों में एनआईए पहले भी बिश्नोई की हिरासत ले चुकी है. लेकिन इस बार एनआईए विदेशों में बैठे आतंकवादी कैसे भारत में बड़े अपराधियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, इस मामले की जांच के लिए बिश्नोई की हिरासत की मांग कोर्ट से की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *