सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

घोंडा में 15 तो करावल नगर में होगी 24 राउंड में वोटों की गिनती

3 मिनट पढ़ें
घोंडा

घोंडा में 15 तो करावल नगर में होगी 24 राउंड में वोटों की गिनती

घोंडा में 15 तो करावल नगर में होगी 24 राउंड में वोटों की गिनती

* देश भर की निगाहें हैं दिल्ली के परिणामों पर

– रविन्द्र कुमार –

नई दिल्ली , 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा मतदान संपन्न हो हुआ,जिसके परिणाम पर पूरे भारत की निगाह बनी हुई है । मतदान के बाद एवीएम मशीनों की निगरानी से मतगणना तक जिम्मा चुनाव आयोग ने संभाला हुआ है। मतगणना के लिए जिला स्तर पर जिला चुनाव अधिकारी ने भी कमर कसी हुई है।

 

मतगणना कराने की ट्रेनिंग आज करीब 250 अधिकारियों की दी गई। उत्तर पूर्व जिले में 5 विधानसभा सीटों की मतगणना 15-25 राउंड में की जाएगी। उत्तर पूर्व जिले में स्थित आई टी आई नंद नगरी में करावल नगर ,मुस्तफाबाद, और गोकलपुर जबकि शास्त्री पार्क स्थित राजकीय कन्या उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में सीलमपुर और गोंडा विधानसभा सीटों की मतगणना की जाएगी। जिला अधिकारी ( डीएम)एवं जिला चुनाव अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि हमारे जिले में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त स्वतंत्र केंद्रीय पर्यवेक्षकों, उम्मीदवारों और उनके एजेंटों के साथ ही रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के फॉर्म 17सी सहित चुनावी दस्तावेजों की जांच की गई है और आज हमने मतगणना करने वाले स्टॉफ की को विशेष तैयारी के तौर पर एक ट्रेनिंग सेशन दिया है,जिसमें दिल्ली सरकार के तमाम विभागों के अधिकारी मतगणना के लिए नियुक्त किए गए हैं।

मतगणना 8 फरवरी सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी पहले पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ई ई टी टी पी बी और ईवीएम मशीनों की मतगणना की जाएगी। काउंटिंग करीब 15-25 राउंड होने है।सीलमपुर सीट पर 19, गोंडा 15, गोकलपुर 22, मुस्तफाबाद 20, करावल नगर 24 राउंड से नतीजे सामने आयेंगे। हमने जिले में 2 जगह काउंटिंग सेंटर बनाए हैं नंद नगरी आई टी आई ओर शास्त्री पार्क में स्कूल। दोनों जगह मशीनों को विशेषकर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है

डीएम अजय कुमार ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के एजेंटों या प्रतिनिधि सीसीटीवी फुटेज लाइव देख सकते हैं जिसके लिए टीवी लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से चौबीसों घंटे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से निगरानी करने की जा रही है। जिससे कि व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगने की आशंका को खत्म किया जा सके।

मतगणना के लिए सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।आज हमने 250 अधिकारियों,कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया के लिए तैनात और प्रशिक्षित किया है जिसमें मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों, माइक्रो ऑब्जर्वर, सांख्यिकी कर्मचारियों और अन्य सहायक कर्मी शामिल रहे। गौरतलब है कि 5 फरवरी को सम्पन्न हुए चुनाव में दिल्ली मतदान प्रतिशत 60.03 फीसदी रहा और पूरी दिल्ली में सबसे ज्यादा वोटिंग परसेंटेज उत्तर पूर्व जिले में 66.25 फीसदी रही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *