सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

रोहताश नगर में 14 तो बाबरपुर में होगी 19 राउंड में मतगणना

3 मिनट पढ़ें
रोहताश नगर

रोहताश नगर में 14 तो बाबरपुर में होगी 19 राउंड में मतगणना

रोहताश नगर में 14 तो बाबरपुर में होगी 19 राउंड में मतगणना

* सुबह आठ बजे से शुरू हो जायेगी वोटो की गिनती

नई दिल्ली (रविन्द्र कुमार): 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा मतदान संपन्न हो चुके हैं। जिसके परिणाम को लेकर जनता के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है,आखिरकार आज मतगणना से दिल्ली सियासत का रास्ता जनादेश से आ रहा है। मतदान के बाद ईवीएम मशीनों की निगरानी से मतगणना तक जिम्मा चुनाव आयोग ने संभाला हुआ है। शाहदरा जिले की कुल 5 विधानसभा सीटों पर 14-19 राउंड से नतीजे सामने आयेंगे।

गौरतलब है कि शाहदरा जिले में विश्वास नगर,शाहदरा,सीमापुरी, रोहतास नगर और बाबरपुर विधानसभा सीटों के नतीजे नंद नगरी स्थित आई टी आई में मतगणना सेंटर से आयेंगे । शाहदरा जिले के चुनाव अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 902 पोलिंग स्टेशनों पर हुए मतदान की 14-19 राउंड से मतगणना होनी है जिसमें कि 11 पोस्टल बैलेट,5 ई टी पी बी एस के और मतगणना प्रक्रिया के लिए कुल 58 टेबल की प्रकिया होनी है। 5 विधानसभा सीटों विश्वास नगर में 167 पोलिंग स्टेशनों की 16 राउंड, शाहदरा 180 पोलिंग स्टेशनों की 18 राउंड,सीमापुरी 175 पोलिंग स्टेशनों की 14 राउंड, रोहतास नगर 191 पोलिंग स्टेशनों की 14 राउंड जबकि बाबरपुर 189 पोलिंग स्टेशनों की 19 राउंड में मतगणना की जाएगी।

शाहदरा जिला चुनाव अधिकारियो ने बताया कि हमारे जिले में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त स्वतंत्र केंद्रीय पर्यवेक्षकों, रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में हमने मतगणना करने वाले स्टॉफ को विशेष तैयारी के तौर पर एक ट्रेनिंग सेशन दिया है,जिसमें दिल्ली सरकार के तमाम विभागों के अधिकारी मतगणना के लिए नियुक्त किए गए हैं।मतगणना 8 फरवरी सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी पहले पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ई टी पी बी एस और ईवीएम मशीनों की मतगणना की जाएगी। ई वी एम मशीनों को विशेषकर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधि सीसीटीवी फुटेज लाइव देख सकते हैं जिसके लिए टीवी लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से चौबीसों घंटे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से निगरानी करने की जा रही है। जिससे कि व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगने की आशंका को खत्म किया जा सके। मतगणना प्रक्रिया के लिए तैनात पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों, माइक्रो ऑब्जर्वर, सांख्यिकी कर्मचारियों और अन्य सहायक कर्मी शामिल हैं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *