Home मैं भी रिपोर्टर मौके पर खुद पहुंच विकास कार्यों की निगरानी करते हैं पार्षद मुकेश...

मौके पर खुद पहुंच विकास कार्यों की निगरानी करते हैं पार्षद मुकेश बंसल

0
78
मुकेश बंसल
मौके पर खुद पहुंच विकास कार्यों की निगरानी करते हैं पार्षद मुकेश बंसल

मौके पर खुद पहुंच विकास कार्यों की निगरानी करते हैं पार्षद मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : शाहदरा उत्तरी क्षेत्र वार्ड समिति के डिप्टी चेयरमैन कर्दम पुरी वार्ड से निगम पार्षद अपने वार्ड के तहत लगातार विकास कार्य करवा रहे हैं | गलियों के निर्माण का काम हो या पार्कों के विकास का सभी कार्य तेजी के साथ होते उनके वार्ड में देखे जा सकते हैं क्षेत्र के लोग उनकी कार्यशैली के कायल है |

मुकेश बंसल की खासियत यह है कि विकास कार्य हों या निगम के अन्य कार्य फोगिंग,नालियों की सफाई व्यवस्था ,सफाई अभियान ,सडकों और गलियों का निर्माण कार्य ,पार्कों के विकास का कार्य अथवा अन्य कार्य वे खुद वहां मौजूद रहकर उनका निरिक्षण करते है जिससे कार्यों की गुणवत्ता तथा तय समय पर पूरा होने में सहायक सिद्ध होता है |

इसी कड़ी के तहत आजकल उनके वार्ड के तहत वेस्ट ज्योति नगर के सेंट्रल पार्क में लाइटे लगवाने तथा सेड डलवाने का काम चल रहा है | मुकेश बंसल ने बताया कि पार्क में पहले से भी लाइटे लगी हुई थी लेकिन अभी हाल ही में वहां सेड डलवाया और फर्श भी बनवाया है इस जगह पर पहले से ही स्थानीय निवासी सत्संग आदि करते रहे हैं |

मौसम खराब होने पर उनको बारिश में भीगने पड़ता है इसके अलावा और लोग जो रोजाना पार्क में घूमने आते हैं उनको बारिश और धूप से बचने के लिए सेड होना जरूरी था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस कार्य को अंजाम देते इस सेड के अंदर लाइट लगवाई है उन्होंने बताया पार्क, बिजली, पानी, लोगों को बैठने की सीट, चलने के लिए फुटपाथ आदि मौजूद है। पार्क में केवल घास की कमी है जो उन्होंने आश्वासन दिया है फंड मिलते ही पार्क में घास लगाई जाएगी और फुटपाथ नए सिरे से बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर साफ सफाई का खास इंतजाम किए जाएंगे, और हर साल की तरह इस साल भी सेंट्रल पार्क में ध्वजारोहण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here