सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

पार्षद हाजी जरीफ को फिर से बनाया कर्दम पुरी ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष

2 मिनट पढ़ें
पार्षद हाजी जरीफ को फिर से बनाया कर्दम पुरी ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष

पार्षद हाजी जरीफ को फिर से बनाया कर्दम पुरी ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष

Advertisement

पार्षद हाजी जरीफ को फिर से बनाया कर्दम पुरी ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) बाबरपुर विधानसभा के तहत कबीर नगर वार्ड से कांग्रेस के निगम पार्षद हाजी जरीफ को फिर से कर्दम पुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद  की जिम्मेदारी सौंपी गई है | दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली नें उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है | हाजी जरीफ पिछले कई साल से इस पद पर है | इस पद पर रहते हुए ही कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें दिल्ली नगर निगम का चुनाव लडवाया गया था और एक बड़े अंतराल से उन्होंने निगम चुनाव में जीत दर्ज की थी | हाजी जरीफ जमीन से जुड़े नेता है बहुत कम समय में ही उन्होंने ना केवल अपने वार्ड में बल्कि पूरी विधानसभा में अपना नाम बड़ा कर लिया है |

Advertisement

हाजी जरीफ ब्लाक अध्यक्ष तो कर्दम पुरी वार्ड से है लेकिन निगम पार्षद  दूसरे वार्ड कबीर नगर से हैं इससे उनकी लोकप्रियता का एहसास होता है की वे पूरे क्षेत्र में सक्रिय है | विधानसभा चुनाव में वे बाबरपुर से प्रबल दावेदार भी है | मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के बावजूद हाजी जरीफ हिन्दुओं में भी बराबर लोकप्रिय हैं | उनके कार्यालय में बड़ी संख्या में हिन्दुओं की मौजूदगी भी देखि जाती है | हाजी जरीफ कहते हैं पार्टी नें उनपर जो भरोसा जताया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे | हाजी जरीफ नें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली सहित तमाम कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *