सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

सम्पति कर योजना के तहत कैम्प लगवाया भजनपुरा में पार्षद रेखा रानी नें

2 मिनट पढ़ें
रेखा रानी

सम्पति कर योजना के तहत कैम्प लगवाया भजनपुरा में पार्षद रेखा रानी नें

Advertisement

सम्पति कर योजना के तहत कैम्प लगवाया भजनपुरा में पार्षद रेखा रानी नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम द्वारा भजनपुरा वार्ड में निगम पार्षद रेखा रानी ने क्षेत्र के लोगो की सहूलियत के लिए अपने कार्यालय में सम्पति कर योजना के तहत कैम्प का आयोजन किया. लोगो के बढचढ कर योजना का लाभ प्राप्त किया। कैम्प मे मंडल अध्यक्ष राजेश पाल व कई कार्यकर्ताओ ने भी व्यवस्था मे सहयोग किया. चालीस से अधिक लोगो ने अपना बकाया संपत्ति कर जमा किया. नगर निगम को तीन लाख से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई |

Advertisement

रेखा रानी ने बताया कि पिछले महीने तक लोगो मे संशय था कि संपत्ति कर के साथ यूजर चार्ज भी देना पडेगा. यूजर चार्ज को लेकर लोगो मे नाराजगी भी थी. लेकिन मई माह के सदन मे दिल्ली नगर निगम महापौर राजा इकबाल ने सर्वसम्मति से ना केवल आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए यूजर चार्ज को निरस्त करने की बल्कि विशेष ‘वन टाइम संपत्ति कर योजना’ की भी घोषणा की गई थी | इस माफी योजना के तहत चालू वर्ष के अतिरिक्त पिछले 5 साल का संपत्ति कर जमा कराने पर 2004 तक का पिछला सभी सम्पत्ति कर माफ कर दिया जाएगा. कोई पेनल्टी या ब्याज भी नही लिया जाएगा. यह माफी योजना एक जून से 30 सितंबर तक लागू रहेगी। महिला या वरिष्ठगण को तीस प्रतिशत की की अतिरिक्त छूट भी अभी दी जा रही है. अगले हफ्ते हमारे कार्यालय मे फिर से कैंप लगाया जाएगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *