सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

केजरीवाल सरकार में लगातार बढ़ रहा है भ्रस्टाचार : परमानन्द शर्मा

2 मिनट पढ़ें
केजरीवाल सरकार में लगातार बढ़ रहा है भ्रस्टाचार : परमानन्द शर्मा

केजरीवाल सरकार में लगातार बढ़ रहा है भ्रस्टाचार : परमानन्द शर्मा

Advertisement

केजरीवाल सरकार में लगातार बढ़ रहा है भ्रस्टाचार : परमानन्द शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : राजधानी दिल्ली में जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है भ्रस्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है | कोई भी विभाग भ्रस्टाचार से अछूता नहीं है | यह कहना है राम नगर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं आलम यह है कि इस सरकार की हर फ़ाइल में भ्रस्टाचार है | देश की पहली ऐसी सरकार है जिसके दो-दो मंत्री जेल में है और कई पर जांच चल रही है | खुद मुख्यमंत्री
अरविन्द केजरीवाल भी जांच के दायरे में है |

परमानन्द शर्मा कहते हैं अपने को सबसे ईमानदार कहने वाले अरविन्द केजरीवाल ने स्वार्थ और निजी हित की राजनीति के अलावा दिल्ली में कुछ नही किया है। संवैधानिक प्रक्रिया में उच्च पद पर मिलने वाले अधिकारी के वेतन से भी अधिक गैर कानूनी रुप से नियुक्त किए गए पार्टी समर्थकों को अधिकतम 2.65 लाख प्रतिमाह और न्यूनतम 60,000 रुपये वेतन पर आसीन करके अपराधिक काम किया है।

Advertisement

परमानन्द शर्मा  ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा चुनी हुई सरकार द्वारा असंवैधानिक प्रावधानों का उलंघन करके निजी लोगों की सीधी भर्तीकरना एक अपराधिक मामला है जिसकी जांच होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के उन अधिकारियों को भी दंडित किया जाना चाहिए जिन्होंने अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर गैर कानूनी नियुक्तियों को अंजाम दिया है तथा इसकी भी जांच हो कि इस मामले में किन नेताओं की मिली भगत है। उन्होंने कहा कि इन अवैध नियुक्तियांे के माध्यम से आप पार्टी के समर्थकों ने आम आदमी पार्टी के लिए राजनीतिक रुप से काम करते हुए परामर्श के रुप में करोड़ों के सरकारी धन को लूटा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *