दिल्ली में निगम के सफाई अभियान का नहीं पड़ रहा असर : विनोद जायस
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आमदी पार्टी की नगर निगम सरकार नें बड़े जोर शोर से राजधानी दिल्ली में विशेष सफाई अभियान की शुरुवात की थी | कई दिनों तक इनके नेताओं नें हाथों में झाड़ू ले फोटो सेशन भी जमकर किये थे ,लगता था अब दिल्ली का सफाई सिस्टम कुछ ठीक होगा लेकिन अन्य घोषणाओं की तरह आप पार्टी का यह अभियान भी कागजी बनकर रह गया |
यह कहना है भजनपुरा वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के नेता ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं विशेष सफाई अभियान का आलम यह है कि रूटीन में होने वाली सफाई में भी कमी देखी जा रही है | खासतौर से यमुनापार में तो इस अभियान का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा | विनोद जायस कहते हैं घोंडा तथा मुस्तफाबाद का सफाई सिस्टम तो जस का तस है जबकि बाबरपुर,रोहताश नगर,करावल नगर सीलमपुर और सीमापुरी का सफाई सिस्टम
पहले से भी बदतर हाल में देखा जा रहा है |
विनोद जायस कहते हैं आम आदमी पार्टी और दिल्ली की सरकार नये नये नारे दे जनता को गुमराह करती है लेकिन जमीनी स्तर कोई काम नहीं करती | चुनाव से पूर्व आप पार्टी नें नारा दिया था कूड़े के पहाड़ हटाने है ,दिल्ली को कूड़ा मुक्त करना है लेकिन निगम की सत्ता में आये आम आदमी पार्टी को नौ माह से
अधिक समय हो चुका | शैली ओबराय दो बार महापौर बन चुकी लेकिन दिल्ली से कूड़े के पहाड़ तो क्या कूड़ा भी नहीं हटा | आज भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में कूड़े के अम्बार लगे देखे जा सकते हैं | शैली ओबराय नें अभियान शुरू किया है अब दिल्ली होगी साफ़ लेकिन इस अभियान का भी अभी तक कोई असर देखने को नहीं मिल रहा |