आर्थिक रूप से कमजोर है निगम ,नहीं बढने चाहिए पार्षदों के भत्ते : निर्मल जैन

0
51
आर्थिक रूप से कमजोर है निगम ,नहीं बढने चाहिए पार्षदों के भत्ते : निर्मल जैन
आर्थिक रूप से कमजोर है निगम ,नहीं बढने चाहिए पार्षदों के भत्ते : निर्मल जैन

आर्थिक रूप से कमजोर है निगम ,नहीं बढने चाहिए पार्षदों के भत्ते : निर्मल जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली नगर निगम आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है | दिल्ली सरकार की नीतियों के चलते नगर निगम आर्थिक संकट से अभी तक नहीं उभर पाई | ऐसे में नगर निगम पर बिना वजह के भार नहीं डाला जाना चाहिए | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर निर्मल जैन का | निर्मल जैन कहते हैं आम आदमी की बात करने वाली आम आदमी पार्टी की सत्तासीन नगर निगम में विपक्ष की गैरमौजूदगी में असंवैधानिक तरीके से निगम पार्षदों का भत्ता बढ़ाने का जो प्रस्ताव पारित किया गया ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था | निर्मल जैन कहते हैं दिल्ली नगर निगम के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने तक को पैसे नहीं होते ऐसे में इतनी बड़ी मात्र में बढाये जाने वाले भुगतान का इंतजाम कहाँ से किया जाएगा |

निर्मल जैन कहते हैं आम आदमी पार्टी कहती कुछ है और करती कुछ है या यूँ कहिये हाथी दांत खाने के और तथा दिखाने  के और | चुनाव से पहले आप जनता की बात करते हो और चुनावों के बाद आप अपनी पार्टी के नेताओं  की बात करते है | कुछ इसी तरह इन्होने दिल्ली विधानसभा में विधायकों के वेतन बढ़वाये थे और अब उसी तरह का ड्रामा नगर निगम में कर दिया | निर्मल जैन नें कहा नगर निगम में जनप्रतिनिधि सेवा करने के लिए चुने जाते हैं ना की वेतन और भत्ते के लिए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here