सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

निगमायुक्त अश्वनी कुमार नें पार्षद रेखा रानी के साथ किया गोकलपुर ड्रेन का निरिक्षण

4 मिनट पढ़ें
पार्षद रेखा रानी

निगमायुक्त अश्वनी कुमार नें पार्षद रेखा रानी के साथ किया गोकलपुर ड्रेन का निरिक्षण

Advertisement

निगमायुक्त अश्वनी कुमार नें पार्षद रेखा रानी के साथ किया गोकलपुर ड्रेन का निरिक्षण

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घौंडा विधानसभा भजनपुरा वार्ड मे स्थित गोकलपुर ड्रेन का औचक निरीक्षण एम सी डी कमिश्नर अश्वनी कुमार द्वारा किया गया। दरअसल पिछले करीब छह महीने से भजनपुरा मे गोकुलपुर ड्रेन से लिंक ए व बी ब्लॉक की कई गलियो मे जलभराव की समस्या बनी हुई है. जिसके लिए निगम पार्षद रेखा रानी ने दिल्ली नगर निगम के व अन्य संबंधित विभागो के अधिकारियो से कई बार बात की. और घौंडा के विधायक अजय महावर को भी समस्या से अवगत कराया. इसके लिए कुछ दिन पहले डीसी शहादरा नोर्थ ईस्ट कर्नल विनोद कुमार अत्री ने सभी विभागो की समन्वय बैठक भी रखी थी |

कमिश्नर अश्वनी कुमार का ये औचक निरीक्षण विधायक अजय महावर से हुई बातचीत के आधार पर हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की निगम पार्षद रेखा रानी,
बिजेन्द्र प्रधान व भाजपा मण्डल अध्यक्ष भुवनेश सिंघल ने कमिश्नर को पूरे ड्रेन का निरीक्षण करवाया व विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। रेखा रानी ने कमिश्नर से नाले की डिसिल्टिंग की मांग रखी और उन्होंने कहा कि इस नाले में आये दिन ही कोई न कोई गिर जाता है और इसमें हादसा हो जाता है इसलिए इसकी दोनों तरफ की दीवार को भी ऊंचा किया जाए तथा नालों की पुलिया के नीचे जाल भी लगाया जाए ताकि कूड़ा उसमें रुक जाए आगे न जाये। रेखा रानी ने क्षेत्र की नीची पड़ गई गलियों को भी कमिश्नर को दिखाया, जिनमे जलभराव की समस्या बनी हुई है।

Advertisement

वहीं भुवनेश सिंघल ने कमिश्नर अश्वनी कुमार से मांग रखी कि डीसिल्टिंग बिल्कुल तली तक होनी चाहिए और इसके दोनों तरफ की जर्जर हो चुकी सड़क का भी पुनर्निर्माण होना चाहिए। रेखा रानी ने बताया कि गोकलपुर ड्रेन करावल नगर, दयालपुर, खजूरी से वजीराबाद रोड के नीचे से होकर भजनपुरा मे आती है. वहां ये बाढ नियंत्रण विभाग के अंतर्गत है, लेकिन भजनपुरा से सीलमपुर तक करीब पांच किलोमीटर तक ये एमसीडी के अंतर्गत है. फ्लड डिपार्टमेंट के नाले का बहाव बढने से यहां नाला ओवरफ्लो हो रहा है. इसलिए फ्लड के इस नाले को इस ड्रेन से अलग किया जाए ताकि बार बार नाला ओवरफ्लो होने की समस्या से स्थायी निजात मिल सके। गांवडी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी पंप हाउस मे भी कमिश्नर ने मशीनो का निरीक्षण किया| सभी समस्याओं को जानने के बाद कमिश्नर अश्वनी कुमार ने कहा कि तत्काल प्रभाव से गोकलपुर ड्रेन की डीसिल्टिंग बिल्कुल तली तक करवाई जाएगी और उन्होंने यह भी कहा कि फ्लड डिपार्टमेंट के नाले को इस ड्रेन से निजात दिलाने का रास्ता निकाला जाएगा।

वहीं उन्होंने नाले की दीवार बनाने व दोनों तरफ की सड़कों को बनाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की निगम पार्षद रेखा रानी ने जिस प्रकार से गोलकपुर ड्रेन से संबंधित समस्याओं को हमारे समक्ष बारीकी के साथ रखा है वो प्रशंसनीय है। वहीं मौके पर उपस्थित डिप्टी कमिश्नर कर्नल विनोद अत्रि ने कहा कि नालों की पुलिया के नीचे जाल लगाने का कार्य कल से ही शुरू हो जाएगा और बाकी कार्य भी कमिश्नर अश्वनी कुमार के निर्देशानुसार शीघ्र ही प्रारंभ कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता बिजेंद्र चौधरी, महामंत्री अमर झा, कोषाध्यक्ष मनोज चौहान, प्रवक्ता अधिवक्ता सचिन, लक्ष्मी देवी, दीपक कुमार, नरेश गौड़, तपेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *