सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘अगले 10 से 12 दिनों तक कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं, लेकिन…’, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा अपडेट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कोरोना Endemic स्टेज में, 10 दिनों तक बढ़ेंगे केस, फिर कम होने की संभावना 

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7, 830 नए केस सामने आए. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 40,215 है.

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सरकारी सूत्रों ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के मामले अगले 10-12 दिनों तक बढ़ेंगे और फिर कोरोना के मामलों में कमी आने लगेगी. स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि संक्रमण अभी एंडेमिक स्टेज में है. हालांकि संक्रमण में तेजी देखी जा रही है लेकिन यह कुछ ही क्षेत्रों में ही सीमित है. जबकि महामारी में, संक्रमण एक बड़े क्षेत्र या यहां तक ​​कि दुनिया भर में फैल जाता है. भारत में पिछले 24 घंटों में 7,830 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो पिछले सात महीनों में सबसे अधिक हैं.

सूत्रों ने कहा कि हालांकि संक्रमण बढ़ सकता है लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम ही रहेगी.उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन का एक्सबीबी.1.16 सबवेरिएंट, जिसमें तेजी से उछाल देखा जा रहा है वो चिंता का कारण नहीं है. इस पर टीके प्रभावी हैं. सूत्रों ने कहा कि सबवैरिएंट का प्रचलन फरवरी में 21.6% से बढ़कर मार्च में 35.8% हो गया, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु की कोई घटना नहीं हुई.

महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़ों में बड़ा उछाल

Advertisement

बता दें कि महाराष्ट्र में भी कोरोना के आंकड़ों में बड़ा उछाल आया है. मंगलवार को महाराष्ट्र में 24 घंटे में 919 नए केस मिले हैं जबकि 1 मरीज़ की मौत हुई है. एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4 हज़ार 875 हो गई है. मंगलवार को मुंबई में 24 घंटे में 242 नए केस सामने आए. फिलहाल मुंबई में कोरोना के 110 मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं. एक्टिव मामलों की कुल संख्या 1 हज़ार 478 हो गई है. मुंबई की पॉज़िटिविटी रेट 13.48% है.

दिल्ली में बढ़ते मामले भी चिंता का विषय

वहीं दिल्ली में भी कोरोना के केस तेज़ी से बढ़े हैं. मंगलवार को दिल्ली में 24 घंटे में 980 नए केस सामने आए और दो मरीजों की मौत भी दर्ज की गई. फ़िलहाल यहां सबसे चिंता वाली बात यहां का संक्रमण दर है जो अब भी करीब 26 फ़ीसदी है. दिल्ली में सक्रिय कोरोना मामले 2,876 हो गए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *