सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

नीतीश की विपक्षी मुलाकात के रिजल्ट पर कांग्रेस आलाकमान से हुई बातचीत, ललन सिंह बोले- ‘जल्द बैठक…’

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024: नीतीश कुमार ने खरगे और राहुल गांधी से की मुलाकात, पटना में जल्द होगी विपक्षी दलों की मीटिंग

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और जेडीयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की. नीतीश कुमार ने इस मुलाकात में दोनों नेताओं से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्षी एकजुटता के प्रयासों को तेज करने और इसके आगे की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि विपक्षी दलों की बैठक की तिथि और स्थान के बारे में अगले एक-दो दिनों में फैसला कर लिया जाएगा.

विपक्षी नेताओं से नीतीश कुमार के मिलने की कवायद के पीछे लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी एकजुटता को मजबूत करना है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर पटना में जल्द बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, कांग्रेस की तरफ से मलिकार्जुन खरगे, लेफ्ट के प्रमुख नेता शामिल होंगे. इस बैठक से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी एकजुटता की एक तस्वीर साफ होगी.

सोमवार को नीतीश कुमार के साथ बैठक के बाद खरगे ने कहा कि आज की बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई और देश को नई दिशा देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अब एकजुट होगा देश, ‘लोकतंत्र की मज़बूती’ ही हमारा संदेश! राहुल गांधी जी और मैंने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा कर, देश को एक नई दिशा देने की प्रकिया को आगे बढ़ाया.”

तेजस्वी यादव नहीं रहे मौजूद

मल्लिकार्जुन खरगे के आवास ’10 राजाजी मार्ग’ पर एक घंटे से अधिक समय तक चली मंत्रणा के दौरान इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा मौजूद थे. पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी बैठक में शामिल होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह शामिल नहीं हो सके.

विपक्षी दलों की प्रस्तावित बैठक में और भी नेता होंगे शामिल

Advertisement

बैठक के बाद वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों की प्रस्तावित बैठक में ज्यादातर राजनीतिक दल शामिल होंगे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विपक्षी दलों की बैठक की तिथि और स्थान के बारे में अगले एक-दो दिनों में निर्णय हो जाएगा. आज की बैठक में यह फैसला किया गया.”

दलों की संख्या अभी तय नहीं

यह पूछे जाने पर कि कितने दल इस प्रस्तावित बैठक में शामिल होंगे, वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘ज्यादातर राजनीतिक दल इसमें शामिल होंगे.” पहले यह खबर सामने आई थी कि विपक्षी दलों की बैठक बिहार की राजधानी पटना में हो सकती है. इससे पहले नीतीश कुमार ने 12 अप्रैल को भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चा की थी.

सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में दिखी थी विपक्षी एकता की झलक

बीते शनिवार को कर्नाटक में सिद्धारमैया और उनकी सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई प्रमुख नेता नजर आए थे. यहां से विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया था.

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और जेडीयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं. इस प्रयास के तहत खरगे कई विपक्षी नेताओं से बात और मुलाकात कर चुके हैं. दूसरी तरफ नीतीश कुमार भी कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर (सभी को) एक मंच पर आने की सलाह दे चुके हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *