सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाने पर विवाद, दिल्ली और यूपी में केस दर्ज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

देवी काली के विवादित पोस्टर मामले में देश भर में दर्ज सभी FIR की जांच करेगी दिल्ली पुलिस : सुप्रीम कोर्ट

फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई  के खिलाफ “फिल्म काली” के विवादित पोस्टर मामले में देश के कई राज्यों में केस दर्ज किए गए थे.

देवी काली के विवादित पोस्टर मामले में फिल्मकार लीना मणिमेकलाई द्वारा दायर अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ सभी FIR को दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को ट्रांसफर करने का फैसला लिया है. साथ ही उनके गिरफ्तारी पर भी रोक जारी रहेगी. साथ ही अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने वाली मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने लीना को दिल्ली हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है. सुनवाई में कोर्ट ने उत्तरप्रदेश ,मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. कई राज्यों में एफआईआर का सामना कर रही लीला ने राहत के लिए SC का रुख किया था।

गौरतलब है कि 20 फरवरी 2023 को अदालत ने कहा था कि अपनी फिल्म में मां काली का विवादित पोस्टर जारी करने के चलते कई राज्यों में FIR का सामना कर रही फिल्ममेकर लीला मणिमेकलाई की गिरफ्तारी पर लगी रोक बरकरार रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जिन राज्यों ने अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया है, वो जवाब दाखिल करें.

Advertisement

कौन हैं लीना मणिमेकलाई 

लीना मणिमेकलाई तमिलनाडु के मदुरै में जन्मी हैं. वो कानाडा के टोरंटो बेस्ड फिल्ममेकर हैं. फिल्ममेकर मेकर के साथ ही एक अभिनेत्री और कवियत्री भी हैं. लीना ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने कई मेनस्ट्रीम फिल्ममेकर्स को असिस्ट कर चुकी हैं. लीना ने 2002 में देवदासी प्रथा को लेकर मथम्मा नाम की एक फिल्म बनाई थी. इस फिल्म को लेकर अरुंधत‍ियार समुदाय समेत खुद उनके पर‍िवार ने लीना का विरोध किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *