सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सपा सांसद शफीकुर्र रहमान के विवादित बोल,कहा- संभल की जामा मस्जिद में चढ़ा जल तो बहेगा हजारों का खून

2 मिनट पढ़ें
सपा सांसद शफीकुर्र रहमान के विवादित बोल,कहा- संभल की जामा मस्जिद में चढ़ा जल तो बहेगा हजारों का खून

सपा सांसद शफीकुर्र रहमान के विवादित बोल,कहा- संभल की जामा मस्जिद में चढ़ा जल तो बहेगा हजारों का खून

Advertisement

शफीकुर्र रहमान बर्क, यूपी में संभल सीट से सपा के सांसद हैं। बर्क के बारे में कहा जाता है कि वो विवादित बयान देते रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने भड़काने वाला बयान दिया है। वो कहते हैं कि अगर संभल की जामा मस्जिद के अंदर जल चढ़ाया गया तो अंजाम बुरा होगा। सपा सांसद ने जुमे की नमाज और ईद के दिन खुद के लिए संभल प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि जामा मस्जिद के अंदर शिव का मंदिर है और वो उस दिन जल चढ़ाएगें। अगर ऐसा कुछ होता है तो हालात खराब हो जाएंगे।

जुमे और ईद वाले दिन मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद

उन्होंने सरकार से अपील की है कि जुमे और ईद वाले दिन मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के जहांगीरपुरी का भी जिक्र किया। जहांगीरपुरी में बुलडोजर एक्शन पर उन्होंने कहा कि सबकुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर खास समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है। मस्जिद के बराबर में ही मंदिर है लेकिन वहां बुलडोजर नहीं चलाया गया। अगर इसी तरह से बुलडोजल चलाया जाता रहा तो मुस्लिम समाज कहां जाएगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *