सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

कांग्रेस की 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा जीवन रक्षा योजना दिल्ली की 100 फीसदी आबादी को कवर करेगी : डा0 नरेन्द्र

3 मिनट पढ़ें
डा0 नरेन्द्र

कांग्रेस की 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा जीवन रक्षा योजना दिल्ली की 100 फीसदी आबादी को कवर करेगी : डा0 नरेन्द्र

कांग्रेस की 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा जीवन रक्षा योजना दिल्ली की 100 फीसदी आबादी को कवर करेगी : डा0 नरेन्द्र

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ0 नरेंद्र नाथ ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस की 25 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा की “जीवन रक्षा योजना“ सत्ता में आने के बाद स्वास्थ्य का अधिकार के तहत दिल्ली के 100 प्रतिशत निवासियों को मुफ्त इलाज की सुविधा देगी, जो अरविन्द केजरीवाल के खोखले वादों की तरह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली की सत्ता में आते ही अपनी गारंटियों को जनता के लिए लागू करेगी, जबकि 11 वर्षों के राज में केजरीवाल ने जनता से किए 70 वादों में से एक भी पूरा नही किया।. उन्होंने कहा कि केजरीवाल के तथाकथित मोहल्ला क्लिनिक दवाओं, डॉक्टरों, कर्मचारियों और उपकरणों के बिना चल रहे है वहीं सरकारी अस्पतालों तक में डाक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और दवाई सहित ऑपरेशन थियेटर और टेस्ट की सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को स्वास्थ्य मॉडल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।

संवाददाता सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेशनल कॉआर्डिनेट अभय दुबे और मीडिया समन्वयक रश्मी सिंह मिगलानी, असमा तसलीम, डॉ अरुण अग्रवाल और ज्योति कुमार सिंह उपस्थित थे। डॉ. नरेंद्र नाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 48,000 अस्पताल बिस्तर उपलब्ध कराए थे, 16 मेडिकल कॉलेज, सात बड़े सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल स्थापित किए थे और शहर में 95 प्रमुख अस्पताल थे, लेकिन केजरीवाल सरकार ने शीला दीक्षित सरकार द्वारा निर्मित स्वास्थ्य क्षेत्र को पूरी तरह बर्बाद कर दिया और कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को आईसीयू? मेडिकल ऑक्सीजन, बेड, दवा, एम्बुलेंस के वेंटिलेटर की कमी से जूझना पड़ा। भीषण महामारी से समय पर पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं न मिलने से राजधानी में रिकॉर्ड मौतें हुई, जबकि केजरीवाल अपने शीश महल में रहे।

डॉ. नरेंद्र नाथ ने कहा कि राजस्थान में श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य देखभाल के लिए चिरंजीवी योजना लागू करने वाली पहली सरकार थी, जिससे राज्य की पूरी आबादी को बिना किसी भेदभाव के लाभ मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान की तरह दिल्ली में जीवन रक्षा योजना के तहत जन्म से मृत्यु तक दिल्ली के सभी निवासियों के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को 25 लाख तक बीमा के तहत कवर करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *