सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

कांग्रेस कार्यकर्ता ने नशे के विरुद्ध कांग्रेस के युद्ध के तहत मिलकर शपथ ली  कांग्रेस दिल्ली को नशामुक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाऐगी:  देवेन्द्र यादव

5 मिनट पढ़ें
देवेन्द्र यादव

कांग्रेस कार्यकर्ता ने नशे के विरुद्ध कांग्रेस के युद्ध के तहत मिलकर शपथ ली  कांग्रेस दिल्ली को नशामुक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाऐगी:  देवेन्द्र यादव

Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ता ने नशे के विरुद्ध कांग्रेस के युद्ध के तहत मिलकर शपथ ली  कांग्रेस दिल्ली को नशामुक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाऐगी:  देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव ने आज ‘‘नशे के विरुद्ध कांग्रेस का युद्ध’’ की शुरुआत करते हुए दिल्ली में नशाखोरी, अवैध शराब, ड्रग्स, सट्टा और जुए जैसे अपराधों के खिलाफ ’’आओ मिलकर करें शपथ, दिल्ली को बनाऐ नशा मुक्त’’ नारे के साथ अभियान छेड़ दिया। आज दिल्ली कांग्रेस ने नशे के विरुद्ध युद्ध की शुरुआत रोहिणी जिला में बादली विधानसभा से लीले पहलवान फार्म हाउस, मंगल बाजार रोड़, स्वामी श्रद्धानंद कालोनी से शांति मार्च निकाल कर की और कलंदर कॉलोनी, भलस्वा डेयरी, दुर्गा चौक व राजीव नगर होती हुई भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन पर खत्म हुई।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार 6 बलात्कार, 2 हत्या, 18 झपटमारी (सैंकड़ों चेन स्नेचिंग के ऐसे मामले होते है जो दर्ज नही होते) और 3 डकैती दैनिक रूप दर्ज हो रहे है और नशा निरोधक एनडीपीएस के अनुसार नशीले पदार्थ पकड़े जाने के 5 मामले रोज दर्ज हो रहे है। श्री यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की एनकॉर्ड संस्था जो ड्रग और नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए काम करता है। यह चिंताजनक है कि पिछले 6 वर्षों में एनकॉर्ड की एपेक्स कमेटी ने नशे को रोकने को लेकर दिल्ली के संबध में कोई बैठक नही की है और न ही एनकॉर्ड ने दिल्ली में कोई बैठक की है नशे के कारोबार पर नियंत्रण करने के लिए।  जिससे साफ पता चलता है कि भाजपा सरकार की दिल्ली में नशे की रोकथाम के लिए ढुलमुल नीति पर चल रही है, सरकार राजधानी में नशे पर लगाम लगाने में गंभीर नही है।

यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि दिल्ली में फैले नशे के कारोबार को खत्म करवा कर ही छोड़ेंगे। दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली के लोगों जागरुक बनाने के लिए ड्रग, शराब व नशीले पदार्थ स्मैक, हेरोइन, चर्स, मेथमफेटामाइन, अफीम के अवैध करोबार को राजधानी में जड़ से खत्म करने के लिए शांतिपूर्ण विरोध यात्रा की बादली विधानसभा से शुरुआत की। जिसको दिल्ली भर में 258 ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में आयोजित करेगी और दिल्ली को नशामुक्त बनाकर अपराधों को कम करने में अहम भूमिका निभाऐगी।

Advertisement

देवेन्द्र यादव ने नशे के विरुद्ध शांति मार्च के भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन पर खत्म होने के बाद कहा कि पिछले दशक से लगातार दिल्ली में बढ़ते अपराधों और खुलेआम नशे के कारोबार पर नियंत्रण पाने में पुलिस और प्रशासन दोनो पूरी तरह विफल रहे है और पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार और मौजूदा भाजपा सरकार दिल्ली में बढ़ते क्राईम रेट को कम नही कर सकी है। अभी हाल ही में दिल्ली पुलिस द्वारा जनवरी से मार्च 2025 तक के जारी आंकड़ों के अनुसार जहां 107 हत्याएं, 168 हत्या की गई हत्या, 315 डकैती, 1199 स्नैचिंग, महिलाओं पर 379 हमले, 370 बलात्कार के मामले होते है। बढ़ते अपराधों में कहीं न कहीं दिल्ली में हर चौराहे पर नशे का कारोबार जिम्मेदार है, जिसे रोकने में पुलिस तक नाकाम साबित हो रही है। इतनी बड़ी संख्या में राजधानी दिल्ली के बॉर्डर से अंदर आने वाली ड्रग्स जो युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने के लिए जिम्मेदार लोगों पर पुलिस शिकंजा कसे ताकि नशे की दलदल में धंसे युवाओं के भविष्य को बचाया जा सके, क्योंकि ड्रग माफिया की बढ़ती सक्रियता के कारण स्कूल, कॉलेजो के नजदीक और शैक्षिक इंस्टीट्यूट के छात्रों तक खुले आम नशा पहुॅच रहा है।

देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों का मुख्य कारण ड्रग, नशीले पदार्थो के अवैध कारोबार के खिलाफ शुरु किए गए जागरुकता अभियान के साथ दिल्लीवालों को जुड़ने और सहयोग करने के अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी बराबर निभाती है। उन्होंने कहा कि जब सरकार, प्रशासन और कानून व्यवस्था शहर में नशीले पदार्थो की खुले आम उपलब्धता को रोकने में नाकाम साबित हो रही है तब कांग्रेस की यह जिम्मेदारी है वो दिल्ली के युवाओं को नशे से बचाने के लिए दिल्ली भर में जागरुकता अभियान छेड़कर हर दिल्लीवालों को जागरुक बनाएगी और उनको यह संदेश भी देगी कि अपने नजदीक हो रहे नशे के कारोबार के खिलाफ खुलकर सामने आएं। कांग्रेस आपके साथ खड़ी है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि पुलिस हो या कि भाजपा की दिल्ली सरकार दोनो राजधानी में हो रहे अपराधों को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए है और अगर बात आम आदमी पार्टी की सरकार की करें तो केजरीवाल ने पूरा समय दूसरों पर आरोप लगाने और भ्रष्टाचार करने में बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस नशे के विरुद्ध इस युद्ध के द्वारा दिल्ली के युवाओं का भविष्य बचाने और ड्रग माफिया के अवैध कारोबार के खिलाफ दिल्ली वालों को समाज की बेहतरी की लड़ाई लड़ने के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *