सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लवली जी  के नेतृत्व में कांग्रेस दिल्ली में होगी मजबूत : हाजी जरीफ

2 मिनट पढ़ें
लवली जी  के नेतृत्व में कांग्रेस दिल्ली में होगी मजबूत : हाजी जरीफ

लवली जी  के नेतृत्व में कांग्रेस दिल्ली में होगी मजबूत : हाजी जरीफ

Advertisement

लवली जी  के नेतृत्व में कांग्रेस दिल्ली में होगी मजबूत : हाजी जरीफ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : कांग्रेस आलाकमान नें दिल्ली  सरकार के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस की बागडोर सौंपी है यह निर्णय पार्टी के हित में है | यह कहना है कबीर नगर वार्ड से निगम पार्षद हाजी जरीफ का | हाजी जरीफ नें श्री लवली के निवास पर पहुंच उन्हें शुभकामनाएं दी | और उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा देते हुए कामना की उनके कुशल नेत्रत्व में पार्टी मजबूती की ओर बढ़ेगी |

हाजी जरीफ नें कहा श्री लवली छात्र जीवन से ही पार्टी से जुड़े है और एनएसयूआई के बाद युवा कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे ,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे ,शीला दीक्षित जी के साथ कैबनेट मंत्री रहते हुए जनता की सेवा की | इससे पहले भी श्री लवली दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं वे सभी कार्यकर्ताओं को पहचानते हैं और सभी का सम्मान करते हैं |

Advertisement

हाजी जरीफ नें कहा हम कांग्रेस आलाकमान  मल्लिकार्जुन खरगे , सोनिया गांधी  राहुल गांधी जी का तहेदिल से शुक्रिया करते हैं कि उन्होंने दिल्ली को अरविंदर सिंह लवली जैसा जुझारू, मेहनती, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने वाला अध्यक्ष दिया l  अरविंदर सिंह लवली  को दिल्ली कांग्रेस की बागडोर सौंपने से दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है एवं अब दिल्ली में जो भी चुनाव होंगे उनमे कॉंग्रेस का अच्छा प्रदर्शन होगा, कांग्रेस जीतेगी l अरविंदर सिंह लवली ने हर्ष और विनम्रता के साथ सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया तथा सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *