सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, गांधी परिवार समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

2 मिनट पढ़ें

हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, गांधी परिवार समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में गांधी परिवार के साथ-साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

हिमाचल प्रदेश मेंकांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इसमें गांधी परिवार समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं. स्टार प्रचारक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं.

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम भी शामिल

इसके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व राज्यसभा सांसद बिपलव ठाकुर, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, कांग्रेस नेता राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, कुलदीप कुमार, चंद्र कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, विक्रमादित्य सिंह, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, राजेश धर्माणी, रघुबीर सिंह बाली, यादविंद्र गोमा, आशीष बुटेल, कैप्टन प्रवीण दावर (रिटायर्ड), राजेश लिलोथिया, मेजर जनरल डीवीएस राणा (रिटायर्ड), महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और कर्नल रोहित चौधरी (रिटायर्ड) शामिल हैं.

स्टार प्रचारकों की सूची में सिर्फ एक मुख्य ससदीय सचिव

गौर हो कि स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल आनंद शर्मा और विक्रमादित्य सिंह खुद भी हिमाचल प्रदेश की दो अलग-अलग सीटों से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. आनंद शर्मा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र और विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनावी रण में हैं. इसके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल को भी शामिल किया गया है. हालांकि मुख्य संसदीय सचिवों में सिर्फ आशीष बुटेल को ही जगह दी गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *