सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जहांगीरपुरी में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : एम.एल.भास्कर

3 मिनट पढ़ें
एम.एल.भास्कर

जहांगीरपुरी में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : एम.एल.भास्कर

Advertisement

जहांगीरपुरी में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : एम.एल.भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में जनता की समस्याओं को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जहांगीरपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एम. एल. भास्कर के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, अशोक यादव, सुरेश वशिष्ठ, अनिल कुमार नीले पहलवान, ओम प्रकाश ढीगिया, सूरज भान, इकबाल सिंह, एड़वोकेट ए.वी. शुक्ला, रोशन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार जनता की समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दे रही है, जिस कारण से दिल्ली की जनता को परेशान होना पड़ रहा है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एम.एल. भास्कर ने बताया कि आज जहांगीरपुरी के जे ब्लॉक में स्थानीय जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जहांगीरपुरी के जे और आई ब्लॉक की कई गलियों से निकलते हुए और दिल्ली सरकार फेल है, जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है जैसे नारे लगाते हुए जहांगीरपुरी आई एण्ड जे ब्लाक मार्किट रोड़ पर सैकड़ो की संख्या में जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और दिल्ली में शासित भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

Advertisement

श्री भास्कर ने बताया कि जहांगीर पुरी की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, जिनकी ओर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि जहांगीर पुरी में गंदे पानी की सप्लाई तथा सीवर लाइनों की लगातार जाम की समस्या, जिनकी नियमित सफाई नहीं हो रही है। जिससे लोग परेशान हो रहे है। उन्होंने आगे बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधीन सभी नालों की तत्काल निकासी व सफाई होनी चाहिए क्योंकि नाले चोक पडे हुए है। साथ ही उन्होंने बताया कि बुजुर्ग, विधवा एवं दिव्यांग पात्र नागरिकों को पेंशन योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। साथ ही हजारों लोगों के राशन कार्ड से नाम काटे जा रहे हैं। जिस पर सरकार को रोक लगानी चाहिए। श्री भास्कर ने बताया कि जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल की स्थिति भी ठीक नहीं है। क्योंकि यहां पर सुविधाओं कम है। जिससे मरीज परेशान होते है। इस मौके पर कई लोगों ने भी विचार रखें |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *