सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

Congress Protest: राहुल समेत कई कांग्रेसी नेता हिरासत में, बैरिकेड से कूदीं प्रियंका गांधी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आज महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा और देश में लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा, देश में आज चार लोगों की तानाशाही है। हम संसद में महंगाई-बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बहस करना चाहते हैं, लेकिन हमें गिरफ्तार कर लिया जाता है। देश में आज लोकतंत्र नहीं है। मैं जितना सच बोलता जाऊंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। इस बीच पुलिस ने प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है। इसका कांग्रेस कार्यकर्ता कड़ा विरोध कर रहे हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार को लगता है कि विपक्ष में जो भी है उसको दबा सकते हैं। उनको लगता है कि हम समझौता कर लेंगे। इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है। हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं। उनको लगता है कि अपनी फौज दिखाने के बाद हम समझौता करे लेंगे। इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है। हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं। उनके लिए मंहगाई नहीं है, क्योंकि मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं है। 2-4 लोग रईस हो गए हैं लेकिन आम जनता तड़प, तरस रही है। उनको महंगाई इसलिए नहीं दिखती क्योंकि उनके पास पैसा ही पैसा है। सब चीजें महंगी हो चुकी हैं।

 

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *