Home दिल्ली-एनसीआर Congress organization strengthening Delhi: सुखदेव पांसे से मुलाक़ात की संजीव शर्मा किसान...

Congress organization strengthening Delhi: सुखदेव पांसे से मुलाक़ात की संजीव शर्मा किसान नें टीम के साथ

0
26

Congress organization strengthening Delhi: सुखदेव पांसे से मुलाक़ात की संजीव शर्मा किसान नें टीम के साथ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एआईसीसी द्वारा कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर सुखदेव पांसे (मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधायक) से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं डेलीगेट व रोहताश नगर विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा व रामकुमार ओझा ने मुलाकात की।

उनके साथ कृष्णा नगर जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा, डॉ रेखा खन्ना (एडवोकेट), शिवा कौशिक (एडवोकेट) व नीरज कुमार (एडवोकेट) भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बाबरपुर व कृष्णा नगर जिले के संगठन को मजबूत करने हेतु कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। संजीव शर्मा व रामकुमार ओझा ने बतौर कृष्णा नगर जिले के एआईसीसी ऑब्जर्वर के तौर पर आए सुखदेव पांसे को बधाई दी और उन्हें यह आश्वासन दिया कि वे जिला ऑब्जर्वर के साथ दिन रात कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार है।

संजीव शर्मा व रामकुमार ओझा ने सुखदेव पांसे को शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा कि निश्चित ही सुखदेव पांसे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व जी जान से निभायेंगे और हमारी यह शुभेच्छा है की सुखदेव पांसे आगे भी इसी तरह पार्टी में बड़ी व अहम जिम्मेदारी निभाएं। सुखदेव पांसे ने अपने मित्रों व सभी साथियों का दिल खोलकर स्वागत किया व शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here