भजनपुरा वार्ड के तहत हुई कांग्रेस की मासिक बैठक : शहजाद खान

0
31
शहजाद खान
भजनपुरा वार्ड के तहत हुई कांग्रेस की मासिक बैठक : शहजाद खान

भजनपुरा वार्ड के तहत हुई कांग्रेस की मासिक बैठक : शहजाद खान

चौ.अजित सिंह सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घोंडा विधानसभा के तहत भजनपुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक अजीत चौक पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शहजाद खान की अध्यक्षता में हुई | बैठक में विधानसभा प्रभारी पी.सी.सी.डेलिगेट अश्वनी भारद्वाज ,ब्लाक प्रभारी राजकुमार शर्मा ,पूर्व निगम प्रत्याशी चौ.अजित सिंह सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे |

बैठक में जय बापू जय भीम जय संविधान मूलमंत्र को याद कर सभी ने कहा कि कांग्रेस सदैव बापू के बताए रास्ते पर चलकर सत्य अहिंसा और अमन शांति का पैगाम देती रही है। ब्लाक अध्यक्ष शहजाद खान नें कहा आजादी से आजतक कांग्रेस ने इस रास्ते से अलग कभी चलने का काम नहीं किया। क्योंकि बापू ने हमें सिखाया कि शांति अहिंसा और एकता से किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी शिक्षाएँ आज भी हमें प्रेरित करती हैं कि हमें हर परिस्थिति में सत्य और नैतिकता का साथ देना चाहिए।

जय भीम का उदघोष हमें सामाजिक असमानता और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ सतत खड़े रहने की शक्ति देता है ताकि हम जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव को खत्म करने को अग्रसर रहें। वहीं हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार देता है। चौ.अजित सिंह नें भाजपाई सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग नफरत और द्वेष भाव को अपनाकर हमारी सामाजिक एकता को तोड़ना चाहते हैं ताकि हम जाति, धर्म को लेकर आपस में लड़ते रहें और शिक्षा, रोजगार, महंगाई और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दे गौण रह जाएं। आज सरकार की गलत नीतियों के चलते देश अंधकार की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है, लेकिन कांग्रेस सड़क से संसद तक आम जनता की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

इस मौके पर, फेजल खान ,डेनी डेढा ,महेंद्र सिंह ठाकुर ,भूपेन्द्र शर्मा,इस्लामुद्दीन,अंकित तोमर,सतीश कुमार बेदी,इरशाद खान ,अभिषेक अग्रवाल,ऋषभ शर्मा,अदनान खान शुभम बेदी,भोला भाई ,राजेश अग्निहोत्री,मौ.शनजर अली,शाहिद अहमद,संजय भारद्वाज,नवीन चन्द्र जोशी संजय शर्मा,रहमत खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here