सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

घोंडा के यमुना विहार वार्ड में हुई कांग्रेस की बैठक : राज कुमार शर्मा 

2 मिनट पढ़ें
राज कुमार शर्मा 

घोंडा के यमुना विहार वार्ड में हुई कांग्रेस की बैठक : राज कुमार शर्मा 

Advertisement

घोंडा के यमुना विहार वार्ड में हुई कांग्रेस की बैठक : राज कुमार शर्मा 

  राजेन्द्र जोशी नें रखा पार्टी का एजेंडा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान के तहत घोंडा विधानसभा के यमुना विहार ब्लाक में कांग्रेस की बैठक ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में  विधानसभा के प्रभारी अश्वनी भारद्वाज , यमुना विहार ब्लॉक के प्रभारी  राजेंद्र जोशी  एवं ब्लॉक  अध्यक्ष   राजकुमार  प्रधान , मंडलम अध्यक्ष  जितेंद्र शर्मा , काशीराम डोगरा  मास्टर राजन शर्मा  आरसी शर्मा  अजय पाल भाटी  मास्टर पुष्पेंद्र  बृजमोहन शर्मा  नवीन जोशी  सुशील शर्मा  मुकेश कौशिक हरिशंकर  सचिन शर्मा नितिन शर्मा अमित शर्मा चौधरी कुलदीप ऋषभ शर्मा एवं कई वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता शामिल हुए |

Advertisement

 

ब्लॉक के प्रभारी  राजेंद्र जोशी नें प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिए एजंडे पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं के सुझाव भी लिए | इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने एक प्रस्ताव भी पारित करते हुए संकल्प लेकर प्रस्ताव पास किया कि ‘‘हम मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे , राहुल गांधी  और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  देवेंद्र यादव  के नेतृत्व में भाजपा के नफ़रत फैलाने और समाज को बांटने के एजेंडे के खि़लाफ़ तथागत महात्मा बुद्ध व गांधी  के सत्य और अहिंसा के आदर्शों, बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की सामाजिक न्याय की अवधारणा और संविधान में निहित दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के हनन के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे व वंचित वर्गों की न्यायालयों, पत्रकारिता, व्यापार, विश्वविद्यालयों सहित सभी क्षेत्रों में हिस्सेदारी व भागीदारी सुनिश्चित करने का संघर्ष जारी रखेंगे’’ सभी ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान के नारे भी उद्घोषित किए। इस मौके पर अश्वनी भारद्वाज नें सभी क्षेत्रीय नेताओं से आपसी मतभेद दूर कर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *