जहांगीरपुरी में कांग्रेस की बैठक आयोजित : एम. एल. भास्कर
नई दिल्ली (स्पर्श भारद्वाज ) : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के निर्देशानुसार, रोहिणी जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के चेयरमैन डॉ. एम. एल. भास्कर के नेतृत्व में जहांगीरपुरी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली कांग्रेस एससी विभाग के प्रभारी सतीश बंधु तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के चेयरमैन संजय नीरज का आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित क्षेत्रीय लोगों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज सहित समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संजय प्रधान, ननुआ प्रधान, दिलीप सिंह, राजेंद्र जैन, माननीय सुरजीत, भोले शंकर, दीपक प्रजापति, आज़म भाई, रोशन भाई आलम भाई, रोहतास, सुधा सिंह, आशा, पूजा, सुशीला, सलमा, तृप्ति देवी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक ने जहांगीर पुरी में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई



