सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

करावल नगर जिले के 22 वार्डों में हुई कांग्रेस की बैठक : आदेश भारद्वाज

2 मिनट पढ़ें
करावल नगर जिले के 22 वार्डों में हुई कांग्रेस की बैठक : आदेश भारद्वाज

करावल नगर जिले के 22 वार्डों में हुई कांग्रेस की बैठक : आदेश भारद्वाज

Advertisement

करावल नगर जिले के 22 वार्डों में हुई कांग्रेस की बैठक : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कमर कस चुके प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रत्येक माह की 2 तारीख को दिल्ली के सभी 280 ब्लॉक में बैठक करने की अनिवार्यता लागू कर दी है। जिसके चलते करावल नगर जिला में भी सभी 22 ब्लॉक में बैठक आयोजित की गई। जिसमे से कई बैठको में जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज और जिला आब्जर्वर पी के मिश्रा ने उपस्थिति दर्ज करा कर अपनी सक्रियता साबित की। जिले में हुई इन बैठकों की खास बात यह रही कि इन बैठकों में सामाजिक संगठनों,  और कई एनजीओ  के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत कर अपनी अपनी समस्याओं से रूबरू करवाया।

Advertisement

जिला अध्यक्ष और जिला ऑब्जर्वर ने अपने अपने संबोधन में कहा कि आज दिल्ली को भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ दोहरी लड़ाई लड़नी पड़ रही है क्योंकि दिल्ली में बैठी आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली वासियों को छलने के अलावा कुछ नही किया। दिल्ली में पिछले 6 वर्षों से राशन कार्ड तक नही बन रहे हैं। जलापूर्ति का इंतजाम हम पिछले महीने देख ही चुके हैं, आम जनता बूंद बूंद के लिए तरस रही थी। लेकिन आम आदमी पार्टी और भाजपा एक दूसरे पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह करते रहे। अभी 4 दिन पहले मानसून की पहली बरसात क्या हुई कि सरकार की पोल खुल गई जब दिल्ली की कॉलोनियों से लेकर मुख्य मार्ग तक में घुटनो घुटनो पानी भर गया और दिल्ली अपनी बेबसी के आंसू रोती रही। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कागजों में नालों की सफाई हो रही है लेकिन यथार्थ में कुछ ही नही, बादली अंडर पास के नीचे भरे बरसाती पानी में दो किशोर बच्चो की दुखद मृत्यु इसका ताजा उदाहरण है। दिल्ली के सातों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा सांसदों द्वारा जनहित के कार्यों की अनदेखी तो जगजाहिर है ही, सांसदों द्वारा गोद लिए गए गांवो की हालात इसको बयां करते हैं। लेकिन कांग्रेस हमेशा से आम जनों के हकों की लड़ाई में हर समय उनके साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *