सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी को कमजोर समझना कांग्रेस की भारी भूल : अरुण तोमर

3 मिनट पढ़ें
अरुण तोमर

आम आदमी पार्टी को कमजोर समझना कांग्रेस की भारी भूल : अरुण तोमर

Advertisement

आम आदमी पार्टी को कमजोर समझना कांग्रेस की भारी भूल : अरुण तोमर

दिल्ली में मजबूती के साथ खड़ी है फिर लौटेगी सत्ता में

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जो लोग दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कमजोर होने की बात कर रहे है वे बहुत बड़ी गलतफहमी का शिकार है | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व सन्गठन मंत्री अरुण तोमर का | अरुण तोमर कहते है आप पार्टी की कमजोरी की बात भी वे लोग कह रहे है जिनका तीन तीन बार से न लोकसभा चुनाव में खाता खुला और ना ही विधानसभा चुनाव में | इतना ही नहीं उनका मत प्रतिशत भी मात्र छह फीसदी पर सिमट चुका है | ऐसे में दूसरों पर ऊँगली उठाने वालों को अपने घर की तरफ भी देख लेना चाहिए | दूसरे शब्दों में जिनके घर शीशे के हों उन्हें दूसरे के घरो पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए |

Advertisement

अरुण तोमर कहते हैं हर पार्टी का उतार चढ़ाव का दौर होता है | पिछले विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का मत प्रतिशत लगभग भाजपा के बराबर ही रहा था थोड़े बहुत अंतर से ही भाजपा जीती थी जबकि कांग्रेस को तो लोगो नें सिरे से ही ख़ारिज कर दिया था ऐसे में कांग्रेस नेता किस हैसियत से आप पार्टी पर ऊँगली उठा उसे कमजोर बता रहे है | आज भी आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा में तथा दिल्ली नगर निगम में मजबूत विपक्ष के रूप में जनता की सेवा कर रही है जबकि कांग्रेस नेता केवल बयानबाजी और हवाबाजी में जी रहे हैं | अरुण तोमर कहते हैं पोलिंग बूथ स्तर पर आज भी आम आदमी पार्टी का कैडर है जबकि कांग्रेस पार्टी पिछले अनेक साल से अपनी दिल्ली प्रदेश की टीम तक गठित नहीं कर सकी है | अरुण तोमर कहते हैं आप पार्टी के पास जहां राष्ट्रीय स्तर पर अरविन्द केजरीवाल,मनीष सिसोदिया संजय सिंह जैसे प्रखर वक्ता एवं नेता है वहीं दिल्ली की कमान युवा नेत्रत्व सौरभ भारद्वाज तथा आतिशी जैसे जुझारू नेत्रत्व के पास है जो लगातार दिल्ली की भाजपा सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं | अरुण तोमर कहते हैं भाजपा नें अपने तीन साल के शासन में अभी तक अपने चुनावी संकल्प पत्र का कोई भी वादा पूरा नहीं किया है | तीन सौ युनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर अब भाजपा चोर दरवाजे से बिजली के दाम बढ़ा रही है दिल्ली की जनता ये सब देख रही है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *