सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली में क्राइम को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने AAP को घेरा, कर दिया ये दावा

3 मिनट पढ़ें
संदीप दीक्षित

दिल्ली में क्राइम को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने AAP को घेरा, कर दिया ये दावा

Delhi Latest News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध के मामलों को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, दुर्भाग्य कि बात क्या है कि दिल्ली पुलिस की जो कमजोरी है वो तो है ही आम आदमी पार्टी सरकार होने के बावजूद हर चीज में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही. आप अपनी जिम्मेदारी तो निभाइए.

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, “दिल्ली में अपराध और दिल्ली की जो अपराधिक स्थिति रही है वो ऐसा कुछ नहीं है कि आज बहुत ज्यादा खराब हो गई है कल कुछ कम थी. कांग्रेस में हम लोग हमेशा से इस मुद्दे को लेकर सजग रहे हैं और लगातार इसे उठाते रहे हैं. आपने देखा होगा कि जब भी इस तरह के गंभीर अपराध या घटनाएं होती हैं, हम हमेशा मौके पर पहुंचते हैं. पिछले चार-पांच सालों में मैंने कभी नहीं देखा कि आप ने प्रशासनिक तरीके से क्राइम के मुद्दे को उठाया हो.”

 

आप अपनी भी बात करिए-संदीप दीक्षित
उन्होंने कहा, “आप भी सरकार में हो आप कम से कम किसी मुद्दे पर चर्चा करते. दिल्ली असेंबली में पहले भी चर्चा करते. आप पुलिस से पूछते कि किस तरह के इंतजाम की आपको जरूरत है. याद होगा इन्होंने कहा था कि हर सड़क पर सीसीटीवी लगा देंगे, अब उन सीसीटीवी का क्या हुआ? आपने कहा था कि हर सड़क पर लाइट लग जाएगी, कोई चौराहा बिना रोशनी के नहीं रहेगा. अब आधे से ज्यादा चौराहों पर लाइट नहीं जलती दिखती है, तो उसका इंतजाम क्या? आप अपनी भी बात करिए.”

संदीप दीक्षित ने कहा, “आपने बसों में मार्शल लगाए खुद ही हटा भी दिए. उनको लगाने की जिम्मेदारी आपने एलजी पर डाल दी, लेकिन डीटीसी में अगर आप महिलाओं से पूछ लीजिए कि उनका अनुभव कुछ बेहतर हुआ है कि नहीं? दुर्भाग्य कि बात क्या है कि दिल्ली पुलिस की जो कमजोरी है वो तो है ही आम आदमी पार्टी हर चीज में सरकार होने के बावजूद अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही. आप अपनी जिम्मेदारी तो निभाइए.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *