सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

प्रधानमंत्री पर नफरती बयान देने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया हुए गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पीएम मोदी की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का वीडियो वायरल होने के बाद पन्ना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में मंगलवार सुबह छह बजे पन्ना पुलिस ने हटा पहुंचकर उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें पन्ना जिले की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों को बताया था कि सुबह छह बजे पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को गिरफ्तार किया गया। उन्हें पवई कोर्ट में पेश किया जाएगा। जो पूर्व में उनपर धारा लगी थी, उसमें दो और धाराएं 115 व 117 बढ़ाई गई हैं। किसी अपराध को उकसाने के आरोप में धारा 115 लगाई जाती है।

पटेरिया के बयान से कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के बयान से कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करता हूं। आज प्रदेश में एक नेता का कथित वीडिया प्रसारित हो रहा है, यदि उसमें तनिक भी सच्चाई है तो हम ऐसे बयान की कड़ी निंदा करते हैं। कांग्रेस पार्टी व उसका एक-एक कार्यकर्ता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का पालन करता है। अहिंसा के मार्ग पर चलकर बलिदान देना हमारा कर्तव्य पथ है और इतिहास इसका साक्षी है। उन्होंने कहा कि 45 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने हमेशा सत्य और अहिंसा का पालन पूर्ण अंत:करण से किया है और हमेशा करता रहूंगा। इस विषय पर कोई उंगली नहीं उठा सकता है।

Advertisement

राजा पटेरिया का वीडियो हुआ था वायरल

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। इस वीडियो को भाजपा नेता राजपाल सिंह सिसौदिया ने आज सुबह ट्वीट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस तरह के बयान पर भाजपा की ओर से तीखी आलोचना की जा रही है। इसके पहले भी पटेरिया भाजपा पर तीखे हमले करते रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *