सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषGuru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीक

निष्क्रिय और सक्रिय कार्यकर्ताओं  का ब्यौरा तैयार कर रही है कांग्रेस : डॉ.नरेश कुमार

2 मिनट पढ़ें
निष्क्रिय और सक्रिय कार्यकर्ताओं  का ब्यौरा तैयार कर रही है कांग्रेस : डॉ.नरेश कुमार

निष्क्रिय और सक्रिय कार्यकर्ताओं  का ब्यौरा तैयार कर रही है कांग्रेस : डॉ.नरेश कुमार

Advertisement

निष्क्रिय और सक्रिय कार्यकर्ताओं  का ब्यौरा तैयार कर रही है कांग्रेस : डॉ.नरेश कुमार

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : नई दिल्ली। कांग्रेस ने पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र को लेकर नजफगढ़ जिलाध्यक्ष और तिलक नगर जिलाध्यक्ष के कार्यालय में बैठक कर नेताओं से रायशुमारी की कि संगठन में किसको जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। साथ ही, बैठक में निष्क्रिय और सक्रिय लोगों का ब्यौरा भी लिया गया। इस संबंध में एआईसीसी सदस्य और वरिष्ठ प्रवक्ता डा. नरेश कुमार का कहना है कि पश्चिमी दिल्ली के अंदर अब लोग कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं क्योंकि यहां का जो सांसद है वह लोगों की पहुंच से बाहर है।

इसी को देखते हुए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उन्होंने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के 14 सितंबर को होने वाले शपथ समारोह में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि लवली के नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत होकर उभरेगी। डा. नरेश कुमार ने यह भी बताया कांग्रेस के नेतागण पश्चिमी दिल्ली की दसों विधानसभाओं में जाकर वरिष्ठ नेताओं से न सिर्फ मिलेंगे बल्कि उनके घरों में बैठक कर चर्चा भी करेंगे। इसके तहत पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक कवल सिंह यादव, पूर्व निगम पार्षद और विपक्ष के नेता जयकिशन शर्मा ने मालाराम गंगवाल, पूर्व विधायक सोमेश शौकीन, सुरेश खत्री, अमनदीप सिंह सूदन, हरीश लाम्बा, पूर्व जिलाध्यक्ष पी.एस.बाबा से उनके घर पर जाकर मुलाकात की। इसी तारतम्यता में दूसरे वरिष्ठ नेताओं के यहां भी उनसे जाकर बात करेंगे।

Advertisement

विदित है कि एआईसीसी महासचिव और दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया ने यहां 4 लोगों को इस काम की जिम्मेदारी दी है। एआईसीसी की तरफ से कोआर्डिनेशन का काम उमाशंकर पांडेय को दिया है तो वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से वरिष्ठ नेता कमलकांत शर्मा, डा. नरेश कुमार और रितु चौहान को यह जिम्मेदारी दी गई है जो सभी से जाकर मिलना शुरू कर दिए हैं। इसके तहत जमीनी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा जा रहा है। साथ ही जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए हैं उनकी वापसी की तैयारी की कवायद भी शुरू कर दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *